{"_id":"5b5e2ee14f1c1bde6d8b538f","slug":"movie-mission-impossible-fallout-breaks-the-record-of-newly-earnings-from-this-business-trick","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस की इस ट्रिक से कमाई का रिकॉर्ड तोड़ गई फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल'","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बिजनेस की इस ट्रिक से कमाई का रिकॉर्ड तोड़ गई फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल'
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेस के मामले में टॉम क्रूज की नई फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल - फॉलआउट' पूरी तरह हिट साबित हुई। इस फिल्म ने न सिर्फ उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती $59 मिलियन की कमाई की बल्कि किसी भी नई रिलीज फिल्म का इतना पैसा कमाना पहली बार हुआ है। फिल्म की इस कामयाबी के पीछे पैरामाउंट पिक्चर्स की बिजनेस स्किल को सराहा जा रहा है। बता दें कि पहले ही पैरामाउंट पिक्चर्स अपनी मार्केटिंग और पब्लिसिटी के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
पैरामाउंट पिक्चर्स का अनुमान है कि उसने 4,386 सिनेमाघरों से 61.5 मिलियन डॉलर कमाए हैं। जबकि ये कमाई अभी सिर्फ उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों को लेकर ही है। यह लंबे समय से चलने वाले फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अच्छा है, जिसने दुनिया भर में $2.8 बिलियन कमाए हैं, और क्रूज के लिए भी ये उपलब्धि बड़ी साबित होने वाली है। क्योंकि जिस तरह से फिल्म ने अपनी कमाई का शुरुआती रुझान दिखाया है, निश्चित तौर से आने वाले समय में बिजनेस के लिहाज से ये फिल्म ऐतिहासिक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले 2005 में आई 'वॉर ऑफ वर्ल्ड्स' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $92 मिलियन कमाए थे जबकि फ्रेंचाइजी के पास सिर्फ 36 थियेटर्स ही थे। वहीं इस बार क्रिस्टोफर मैकक्वैरी की इस फिल्म 'फॉलआउट' को बेहतरीन समीक्षाएं मिली और लगभग एक साल तक फिल्म तमाम सुर्खियां बटोरती रही।
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान अभिनेता टॉम क्रूज के पैर में लगी चोट से कई बड़े अखबारों और मीडिया संस्थानों ने इस फिल्म के बारे में लंबे समय तक लिखा था। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यही इस फिल्म के प्रमोशन का बड़ा हथियार साबित हुआ।