फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Modi government said no rollback of GST on langar

लंगर या भंडारे पर GST में नहीं मिलेगी छूट, खुल सकती है कर चोरी की एक नई खिड़की

Thu, 26 Apr 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Thu, 26 Apr 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Modi government said no rollback of GST on langar
लंगर

गुरुद्वारा में बंटने वाले लंगर या मंदिरों में होने वाले भंडारे के लिए खरीदे जाने वाले सामानों पर जीएसटी से कोई छूट नहीं मिलेगी। वित्त मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि यह प्रमाणित कौन करेगा कि अमुक सामग्री का उपयोग भंडारे या लंगर के लिए ही हुआ। ऐसा होने से करवंचन की एक नई खिड़की खुल सकती है।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय में जीएसटी परिषद से जुड़े से एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि केंद्र के साथ कई राज्यों का भी यही मत है। गुरुद्वारा से जुड़े संगठन और कई राजनीतिक दल मांग कर रहे हैं कि लंगर के लिए खरीदे जाने वाले सामान पर जीएसटी नहीं लगे। इसमें कई व्यवहारिक दिक्कतें हैं, इसलिए इसे नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


प्रमाणित कौन करेगा
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत प्रमाणन की है। मान लिया जाए कि सदर बाजार के किसी कारोबारी ने एक ट्रक घी गुरुद्वारे के नाम पर भेजा, तो उसे प्रमाणित कौन करेगा कि इसका उपयोग गुरुद्वारे के लंगर या मंदिर के भंडारे के लिए ही हुआ है, उसे कहीं और नहीं भेजा गया है। यह सहूलियत कर चोरी का एक जरिया बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर चोरी के तमाम तरीके कर अधिकारियों के सामने आ चुके हैं। यही नहीं, चावल, दाल, घी, चीनी, मसाले आदि ही नहीं बल्कि वहां भवन निर्माण में उपयोग होने वाले सीमेंट, ईंट, सरिया, लोहा-इस्पात आदि पर भी जीएसटी से छूट की मांग उठने लगेगी। जब एक बार किसी धर्म में इस आधार पर कर में छूट दी गई तो फिर हर धर्म में ऐसी मांग उठेगी।

राज्य सरकारें दे तो केन्द्र को दिक्कत नहीं
जिस तरह से पंजाब सरकार ने लंगर के लिए हुई खरीदारी पर राज्य के मद में देय कर छूट की बात कही है, उस पर केंद्र को कोई दिक्कत नहीं है। उनका कहना है कि कोई भी राज्य चाहे तो अपने हिस्से का जीएसटी लंगर या भंडारे के लिए माफ कर सकता है।


नीतिश एवं हरसिमरत कौर बादल ने लिखा है पत्र
केंद्र सरकार के सहयोगी जनता दल (यू) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा केंद्र सरकार में मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिख कर लंगर या भंडारे पर जीएसटी वापस लेने की मांग की है। 

कई सिख संगठनों का कहना है कि 450 साल के इतिहास में पहली बार लंगर पर टैक्स लगाया गया है। इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed