फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Modi Government plan to make PAN card must for All gold transactions

सोने की खरीददारी पर पैन कार्ड अनिवार्य कर सकती है मोदी सरकार

Sun, 27 Aug 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sun, 27 Aug 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Modi Government plan to make PAN card must for All gold transactions
PAN CARD

कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार एक और बड़ा कदम उठाने वाली है। बैंक में लेन-देन के बाद सरकार अब सोना खरीदने-बेचने के लिए पैन कार्ड को अनिवार्य करने की योजना बना रही है। खबरों के मुताबिक वित्तीय नियामकों के पैनल ने सरकार के सामने एक प्रपोजल रखा है कि गोल्ड की खरीद के लिए पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया जाए। बता दें कि फिलहाल 2 लाख से ज्यादा कीमत का सोना खरीदने पर ही पैन कार्ड की जरूरत होती है।

विज्ञापन


सोने की हर खरीद पर पैन कार्ड जरूरी
अगर केंद्र सरकार पैनल के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो सिर्फ 2 लाख से ज्यादा कीमत के नहीं बल्कि सोने की हर खरीद पर, भले ही वह कितनी भी राशि की हो इसके लिए पैन कार्ड जरूरी हो जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें:- पहले की तरह ही लिंक करना होगा पैन से आधार, नहीं हुआ कोई बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री के जरिए हर ट्रांजैक्शन
वित्तीय नियामकों के पैनल का यह भी प्रस्ताव है कि टैक्स चोरी रोकने के लिए प्रतिदिन की नकद सीमा को भी मंजूरी दे दी जाए। वहीं, गोल्ड की कालाबाजारी को रोकने के लिए हर ट्रांजैक्शन को इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री के जरिए रजिस्टर करवाया जाए।

टैक्स से बचने वालों के खिलाफ कड़े नियम
हाउसहोल्ड फाइनेंशियल पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक समिति ने यह सिफारिश सोने की कालाबाजारी रोकने के लिए की है। समिति का मानना है कि टैक्स से बचने वालों के खिलाफ भी कड़े नियम होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed