फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Ministry of Coal to set up management unit to make coal block operational soon

कोल ब्लाक को जल्द परिचालन में लाने के लिए प्रबंधन इकाई स्थापित करेगा कोयला मंत्रालय

Sun, 17 Nov 2019 01:49 PM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 17 Nov 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Coal to set up management unit to make coal block operational soon
कोल ब्लॉक - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार आवंटित कोयला ब्लाक को तेजी से परिचालन में लाने के लिये परियोजना प्रबंधन इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है। मंत्रालय ने पात्र इकाइयों से बोलियां आमंत्रित करते हुए एक नोटिस में कहा कि कोयला मंत्रालय परियोजना प्रबंधन इकाई स्थापित करने के लिये परामर्शदाता की सेवा लेगा।

विज्ञापन


बोली के लिये अनुरोध पत्र को लेकर जारी नोटिस में कहा गया है कि कोयला मंत्रालय की परियोजना प्रबंधन इकाई स्थापित करने को लेकर एक परामर्श कंपनी की सेवा लेने की योजना है। इसका मकसद कोयला ब्लाक को तेजी से परिचालन में लाना है।
विज्ञापन


इसके अलावा नोटिस में लिखा गया है कि चयनित बोलीदाता पेशेवरों के माध्यम से प्राधिकरण को परियोजना के क्रियान्वयन से संबद्ध विभिन्न पहलुओं के मामले में सहयता उपलब्ध कराएगा और समन्वय करेगा। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला मंत्रालय उत्पादन बढ़ाने के साथ आवंटित कोयला ब्लाक को उत्पादन के दायरे में लाने को लेकर आवंटियों पर जोर दे रहा है। इससे पहले, मंत्रालय ने कहा था कि वह परियोजनाओं को विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों से तेजी से मंजूरी को लेकर एकल खिड़की योजना तैयार करने के लिये नीतिगत हस्तक्षेप पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed