फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   maruti to rebrand its showroom in line with nexa arena, rebrand and designing

मारूति करेगी अपने शोरूमों का कायाकल्प, नेक्सा की तर्ज पर होगा डिजाइन, रिब्रांडिंग

Thu, 31 Aug 2017 01:16 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 31 Aug 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
maruti to rebrand its showroom in line with nexa arena, rebrand and designing
maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी देश भर में अपने रिटेल नेटवर्क की दोबारा ब्रांडिंग करेगी। इसका मकसद आधुनिक ग्राहकों की बदलती पसंद के साथ समन्वय बरकरार रखने के लिए डिजिटल तकनीक का फायदा उठाना है।

विज्ञापन


पढ़ें- इन 5 वजहों से मारूति सुजुकी भारत में है नंबर वन
विज्ञापन


कंपनी ने बुधवार को घोषणा में कहा कि उसके शोरूम अब मारुति सुजुकी एरेना चेन के तहत संचालित होंगे। वर्तमान में यह नेक्सा रिटेल चेन के तहत कंपनी की प्रीमियम कारों की बिक्री करती है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि मारुति सुजुकी एरेना कंपनी के ‘ट्रांसफॉर्मेशन 2.0 इनिशिएटिव’ का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति सुजुकी एरीना के अस्तित्व में आ जाने से कंपनी के चार रिटेल चैनल हो गए हैं, मारुति सुजुकी एरेना, नेक्सा, कमर्शियल और ट्रू वैल्यू जो विविध प्रकार के ग्राहकों की अलग अलग जरूरतों को पूरा करेंगे।

एमएसआई के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केनिची अयूकावा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शोरुम का रूपांतरण चरणबद्ध तरीके से होगा और हमें उम्मीद है कि समस्त मारुति सुजुकी चैनल 3-5 साल में रूपांतरित हो जाएंगे। शुरुआत में कंपनी ने मार्च 2018 तक 80 से अधिक मारुति सुजुकी एरेना की स्थापना का लक्ष्य तय किया है। 


मारुति सुजुकी एरेना पारदर्शिता बढ़ाएगा
मौजूदा वक्त में देश के 1,683 शहरों में एमएसआई के 2,050 शोरूम हैं, जो प्रति मिनट नौ कारों की बिक्री कर रहे हैं और प्रतिदिन 1.26 ग्राहकों से निपट रहे हैं। अयूकावा ने कहा कि मारुति सुजुकी एरेना पारदर्शिता बढ़ाएगा तथा डिजिटल स्पेस से लेकर शोरूम तक निर्बाध रूप से खरीदारी के बेहतरीन अनुभव से अपने ग्राहकों को आनंदित करेगा। 

डिजिटल तकनीक पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसने हमारे ग्राहकों को अधिक सुविधा, अधिक सूचना, पारदर्शिता बढ़ाने तथा बेहतर सेवा प्रदान करने में हमें सक्षम बनाया है। एमएसआई ने कहा कि कार खरीदने का फैसला करने से पहले लगभग 75 फीसदी खरीदार इसके बारे में ऑनलाइन रिसर्च करते हैं। 
अयूकावा ने कहा कि डिजिटल स्पेस वर्ल्ड को निर्बाध रूप से शोरूम से जोड़कर एमएसआई ग्राहकों के अनुभव को पुनर्परिभाषित करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed