फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Maruti Suzuki chairman RC Bhargava told formula to stop imports from China

मारुति सुजुकी के चेयरमैन ने बताया चीन से आयात रोकने का फॉर्मूला

Mon, 29 Jun 2020 04:41 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Jun 2020 04:41 AM IST
सार

  • कहा- भारतीय विनिर्माण को बनाना होगा प्रतिस्पर्धी और सुधारनी होगी गुणवत्ता
  • लोग उत्पादों के ज्यादा दाम चुकाने को रहें तैयार

विज्ञापन
Maruti Suzuki chairman RC Bhargava told formula to stop imports from China
Maruti Suzuki Chairman RC Bhargava - फोटो : Social

विस्तार

देश में चल रही चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग के बीच मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने इसका समर्थन करते हुए ऐसा करने का फॉर्मूला भी सुझाया है। उन्होंने रविवार को कहा, भारतीय विनिर्माण को अधिक प्रतिस्पर्धी और व्यापक बनाना होगा।

विज्ञापन


लेकिन साथ ही उन्होंने यह चेतावनी दी कि पड़ोसी देश के उत्पादों का बहिष्कार करने के बाद लोगों को ज्यादा दाम चुकाने के लिए तैयार रहना होगा। भार्गव ने यह भी माना कि लंबे समय तक लगातार आयात वास्तव में किसी के भी व्यावसायिक हित में नहीं है। 

विज्ञापन

यहां जानिए भार्गव ने क्या कुछ कहा..

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के चेयरमैन भार्गव ने जोर देते हुए कहा, कुछ उत्पादों का आयात जारी रहेगा, क्योंकि इस मामले में हमारे पास सीमित विकल्प हैं। दरअसल, ऐसे उत्पाद या तो भारत में उपलब्ध ही नहीं हैं या उनकी गुणवत्ता और कीमत बड़ा मुद्दा है।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के प्रमुख ने कहा, हर कोई जानता है कि एक समय के बाद उत्पादों का आयात वास्तव में रुपये के कमजोर होने के साथ महंगा होता जाता है। अगर 10 साल पहले आप कोई सामान मंगा रहे थे तो आज वह 60 से 70 फीसदी तक महंगा मिलेगा। ऐसे में आयात करना किसी के व्यावसायिक हित में नहीं है। आप तभी आयात करते हैं, जब आपके पास सीमित विकल्प होते हैं।

भार्गव ने कहा, चीन के खिलाफ देशभर में बन रही भावना का जवाब यही है कि आप भारतीय विनिर्माण को ज्यादा प्रतिस्पर्धी, ज्यादा गहरा और व्यापक बनाएं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस आत्मनिर्भर भारत की कल्पना पेश की थी, उसका मतलब भी यही है। अगर आप भारत में प्रतिस्पर्धी मूल्य पर सामान का उत्पादन चालू कर देंगे तो लोग उनका आयात नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि लद्दाख सीमा पर भारत-चीन तनाव की वजह से चीनी आयात के खिलाफ उठी आवाजों से वाहन और अन्य क्षेत्रों की कंपनियों का चिंतित होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, यह सीमा पर जो हुआ, उसकी प्राकृतिक प्रतिक्रिया है।

पाकिस्तान के मामले में भी ऐसा हुआ था। हालांकि, यह नीति नहीं बन जाता है। मुझे लगता है कि कोई भी नीति बनाने या हटाने से पहले नीति निर्माता सावधानी से विचार करते हैं। वे भावनाओं के हिसाब से प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।

जरूरी सामान का आयात रोकने पर हमें होगा नुकसान

आयात रोकने से भारत को होने वाले फायदे या नुकसान पर भार्गव ने कहा कि अगर गैरजरूरी सामान है तो हमें नुकसान नहीं होगा। लेकिन यदि किसी आवश्यक सामान का आयात रोका जाता है तो हमें चीन से ज्यादा नुकसान उठाना होगा। आपको देखना होगा कि क्या आयात किया जा रहा है। यह हमारे उद्योग के लिए कितना जरूरी है।

साथ ही आयात रोकने से पहले हमें देखना होगा कि इससे फायदा होगा या नुकसान। उन्होंने चीन से वर्तमान हालात में आयात रोकना अनिवार्य होने की स्थिति पर कहा, हां, हमें कहीं और से आयात का ऐसा विकल्प तलाशना होगा, जो दामों में इतनी बढ़ोतरी न करें कि एक स्तर पर उपभोक्ताओं को नुकसान हो। याद रखिए, आयात की कीमत आखिरकार उपभोक्ता को ही चुकानी होती है। क्या वे इसके लिए तैयार हैं?

विज्ञापन

ऐसे होगा नुकसान

भार्गव ने आयात रोकने से होने वाले नुकसान को भी समझाया। उन्होंने कहा, यदि चीन से आयात रोका जाता है तो उपभोक्ता को कार नहीं मिलेगी, जिसमें 2 फीसदी आयातित चीनी उपकरण लगे होते हैं। इन 2 फीसदी को रोकना कार का निर्माण रोक देगा। इसका नुकसान किसे होगा? कितनी नौकरियां खत्म होंगी? कितने लोग आजीविका गंवाएंगे? कितने राजस्व का नुकसान सरकार को होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed