फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   MARKET LIVE Sensex dips 176 pts Nifty below 11062

लाल निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 176 अंकों की गिरावट

Tue, 13 Aug 2019 10:15 AM IST
प्रदीप पांडे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 13 Aug 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
MARKET LIVE Sensex dips 176 pts Nifty below 11062
sensex

वैश्विक बाजार में चल रही लगातार गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार आज यानी 13 अगस्त को लाल निशान पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों के संवेदी सूचकांक निफ्टी 32 अंकों की गिरावट के बाद 11,062 अंकों पर और बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 117 अंकों की गिरावट के बाद 37,413 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह 10.10 बजे सेंसेक्स 176 अंकों की गिरावट के साथ 37,413 अंकों पर और निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ 11,062 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर 12 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक के बाद रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर में आठ फीसदी की उछाल देखा गया। यह उछाल मुकेश अंबानी के उस ऐलान के बाद दिखा जिसमें उन्होंने सऊदी अरब कंपनी सऊदी अरामको के साथ साझेदारी की बात की थी। आज कुल 790 कंपनियों ने जून तिमाही के बजट की घोषणा की है जिनमें कोल इंडिया, सन फार्मा, ओएनजीसी, बॉश, और भारत फोर्ज जैसी कंपनियां शामिल हैं
विज्ञापन


 बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि सऊदी अरब की अरामको रिलायंस के ऑयल टू केमिकल बिजनेस में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी जो कि रिलायंस में अभी तक का सबसे बड़ा विदेश निवेश होगा। अंबानी ने बताया कि इस सौदे के बाद रिलायंस की रिफाइनरी में अरामको प्रतिदन 5 लाख बैरल कच्चे तेल की आपूर्ती करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed