फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   manmohan singh gave three remedies to improvement crumbling economy of india

देश की गिरती अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिए तीन सुझाव

Mon, 10 Aug 2020 11:56 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Aug 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
manmohan singh gave three remedies to improvement crumbling economy of india
मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस के बीच देश की गिरती अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री डां. मनमोहन सिंह ने कुछ सुझाव बताए हैं।

विज्ञापन


उन्हें देश बड़ा अर्थशास्त्री भी कहते हैं।  उनका मानना है  कि डायरेक्ट कैश ट्रांसफर, क्रेडिट गारंटी स्कीम जैसी स्कीम जिससे कारोबार के लिए पूंजी मिलेगी इससे कहीं हद तक आर्थिक सुधार किया जा सकता है और सीधे खाते में पैसा डालने से ही चीजें ठीक होंगी। संस्थानों की स्वायतता से वित्तीय क्षेत्र का संकट दूर होगा। 
विज्ञापन



बीबीसी को दिए इंटरव्यू में सिंह ने कहा कि मौजूदा दौर में डिप्रेशन शब्द को इस्तेमाल नहीं करना चाहता। साथ ही कहा कि हमें आर्थिक सुस्ती के लंबे दौर से सामना करना होगा और कहा कि यह आर्थिक सुस्ती मानवीय संकट से है और हमें आर्थिक आंकड़ों के बजाय सामाजिक भावनाओं के नजरिए से देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसी बीच पूर्व पीएम ने जीडीपी में तेजी से गिरावट की आशंका जताई है। उनका मानना है कि भारत को 50 साल में सबसे बड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्व पीएम कहा कि अगर हम सेना, स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों को देखें और उन पर जीडीपी का 10 प्रतिशत खर्च करना चाहें तो हमें कर्ज लेना होगा। साथ ही कर्ज पर बात करते हुए कहा कि सरकार को कर्ज लेना चाहिए, अगर उधार लेने से जिंदगियां और लोगों को रोटी मिल सकती है तो कर्ज लेने में कई बुराई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed