फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Malaysia Airlines CEO says that if restructuring plan fails then it will have to shut down: report

मलयेशिया एयरलाइंस के बॉस का कहना है कि अगर पुनर्गठन योजना फेल हो जाती है तो उसे बंद करना होगा: रिपोर्ट

Mon, 12 Oct 2020 08:56 AM IST
अमर शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Malaysia Airlines CEO says that if restructuring plan fails then it will have to shut down: report
मलयेशिया एयरलाइंस का विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : For Representation Only

मलयेशिया एयरलाइंस को पट्टे पर देने वालों ने यदि नवीनतम पुनर्गठन योजना के खिलाफ कोई फैसला लिया तो उसे बंद करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन के मूल समूह के मुख्य कार्यकारी को शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को सूचना दी कि पट्टे पर देने वाली कंपनियों के एक समूह ने पुनर्गठन योजना को खारिज कर दिया है, जिससे इस सरकारी विमानन कंपनी का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है। 
विज्ञापन




मलयेशिया एविएशन ग्रुप (एमएजी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इजहाम इस्माइल ने कहा कि अगर पुनर्गठन योजना के खिलाफ निर्णय लिया जाता है तो समूह के पास "इसे बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं" होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इजहाम ने द एज साप्ताहिक के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "ऐसे लेनदार हैं जो पहले से सहमत हैं। कुछ अन्य हैं जो अभी भी विरोध कर रहे हैं, और एक अन्य समूह अभी भी 50:50 पर है यानी कुछ तय नहीं कर पाया है।" 

उन्होंने कहा, "मैं 50:50 वालों को (बोर्ड पर) उन लोगों के साथ लाना चाहता हूं, जिन्होंने सहमति व्यक्त की है। मैं समझता हूं कि लेनदारों की एक बड़ी संख्या सहमत है।" 

इजहाम ने कहा कि एयरलाइन की बैलेंस शीट को फिर से पुनर्गठित करने की योजना थी, जिससे 2023 तक ब्रेक-ईवन हासिल किया जा सके यानि नुकसान को शून्य किया जा सके। इस लक्ष्य को हासिल करने के पीछे विचार यह है कि 2022 की दूसरी और तीसरी तिमाही में घरेलू और दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में मांग 2019 के स्तर पर लौट आएगा।

योजना के तहत कंपनी को अगले 18 महीनों तक मदद करने के लिए एयरलाइन के शेयरधारक, राज्य कोष खजाना नैशनल से एक नकदी देने की आवश्यकता होगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक एमएजी ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक लंदन की एक कानूनी फर्म के पत्र और मामले से परिचित लोगों के अनुसार, एयरलाइन समूह को पट्टे पर दिए गए हवाई जहाजों और इंजनों के 70 फीसदी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वालों ने योजना को "अनुचित और घातक रूप से त्रुटिपूर्ण" कहा है और इसे चुनौती देने का वादा किया है। 

एमएजी ने पट्टे पर देने वालों को पहले चेतावनी दी थी कि पुनर्गठन की योजना नाकाम होने पर 'खजाना' समूह को वित्त पोषण करना बंद कर देगा और इसे बंद करने की प्रक्रिया के लिए मजबूर करेगा।

इजहाम ने कहा कि पट्टे पर देने वालों को 11 अक्तूबर तक कोई निर्णय ले लेना होगा, ताकि एयरलाइन यह तय कर सके कि उसे अपनी पुनर्गठन योजना के साथ आगे बढ़ना है या "प्लान बी को लागू करे"।


इजहाम ने कहा कि प्लान बी में एक अलग नाम के तहत मलयेशिया एयरलाइंस के एयर ऑपरेटर के सर्टिफिकेट (एओसी) को एक अलग एयरलाइन में स्थानांतरित किया जा सकता है, या सहायक एयरलाइंस फायरफ्लाई और एमएस्विंग्स के एओसी में लीवरेजिंग की जा सकती है।

उन्होंने कहा, "यदि आप मुझसे पूछें, तो क्या प्लान बी विश्वसनीय है? निश्चित रूप से यह है। हमारे पास सभी कौशल हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed