LPG: एलपीजी सिलेंडर पर अब होगा क्यूआर कोड, जानिए सरकार की इस पहल से आपको क्या फायदा होगा?
देश में लगभग 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता है, जबकि गैस सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़ है। इनमें सबसे अधिक ग्राहक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पास हैं। देश में जैसे-जैसे गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है, सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस निकालने के मामले भी बढ़ रहे हैं।
विस्तार
आने वाले कुछ दिनों में आपने घर पहुुचने वाले एलपीजी सिलेंडर पर भी क्यूआर कोड लगा होगा। सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्यू आर कोड लगाने का फैसला इसलिए लिया है ताकि आपके घर तक सिलेंडर पहुचाने की प्रक्रिया के दौरान वेंडर्स उससे गैस ना निकाल सकें।
देश में 30 करोड़ हैं एलपीजी उपभोक्ता, सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़
देश में लगभग 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता है, जबकि गैस सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़ है। इनमें सबसे अधिक ग्राहक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पास हैं। देश में जैसे-जैसे गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है, सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस निकालने के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसी पर लगाम लगाने केलिए सरकार ने सिलेंडरों को क्यूआर कोडयुक्त करने का फैसला लिया है। क्यूआर कोड युक्त सिलेंडर होने से उपभोक्ताओं को गैस की चोरी होने की स्थिति में मदद मिलेगी। दरअसल, क्यूआर कोड की मदद से उनके सिलेंडर को ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया के दौरान गैस चोरी करने वालों की पहचान हाे सकेगी
Fueling Traceability!
A remarkable innovation - this QR Code will be pasted on existing cylinders & welded on new ones - when activated it has the potential to resolve several existing issues of pilferage, tracking & tracing & better inventory management of gas cylinders. pic.twitter.com/7y4Ymsk39K
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) November 16, 2022
आधार कार्ड की तरह काम करेगा एलपीजी सिलेंडरों पर अंकित क्यूआर कोड
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा है कि सरकार सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों को क्यूआर कोड से लैस करने जा रही है। ऐसा होने से गैस सिलेंडरों की ट्रैकिंग आसान होगी और गैस चोरी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो ये क्यूआर कोड बिल्कुल उसी तरह से काम करेगा, जैसे एक मनुष्य के लिए आधार कार्ड काम करता है। सरकार के इस फैसले से आने वाले समय में क्यूआर कोड से लैस हर सिलेंडर की अपनी एक अलग पहचान होगी।
आने वाले तीन महीने में सभी सिलेंडरों पर लग जाएंगे क्यूआर कोड
विश्व एलपीजी सप्ताह 2022 के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा कि आने वाले तीन महीनों में सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों पर क्यूआर कोड लग जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि फरवरी 2023 से आपके घर पर क्यूआर कोड से लैस सिलेंडर पहुंचेगा। उसके बाद अगर सिलेंडर में गैस चोरी की शिकायत आती है तो क्यू आर कोड होने से अवैध तरीके से सिलेंडर से गैस निकालने वाले की पहचान हो सकेगी।