{"_id":"598c32b34f1c1b2f318b4b39","slug":"just-pay-only-900-rupees-and-a-diamond-necklace-will-be-yours","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: केवल 900 रुपये में खरीदिए हीरों का हार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
खुशखबरी: केवल 900 रुपये में खरीदिए हीरों का हार
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हीरों का हार खरीदना हर आदमी के बस में होगा। इसके लिए आपको मात्र 900 रुपये खर्च करने होंगे, जिसके बाद आप शुद्ध कैरेट का डायमंड का हार अपनी बीवी को गिफ्ट के तौर पर दे सकेंगे।यह हीरे 30 सेंट, 50 सेंट और 100 सेंट में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
करना होगा 2.5 साल तक पेमेंट
हाल में सेबी ने इंडियन कॉमोडिटी एक्सचेंज को मंजूरी दी है, जो हीरा खरीदने के लिए खुदरा उपभोक्ताओं के लिए एसआईपी शुरू करने जा रहा है। इस स्कीम के तहत 30 सेंट का हीरा खरीदने के लिए हर महीने 900 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
पैसा 2.5 साल तक जमा करना होगा। अभी तक भारतीय निवेशक केवल म्युचुअल फंड और गोल्ड को एसआईपी के जरिए खरीद सकते थे। हालांकि विश्व में पहली बार ऐसा होगा कि हीरा भी इस तरह से खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन
डायमंड एसआईपी स्कीम के तहत, पहले ब्रोकर के जरिए डीमैट अकाउंट खुलवाना पड़ेगा और केवाईसी पूरी करनी होगी। इसके साथ ही ब्रोकर के पास कुछ पैसे भी जमा करने होंगे। इसके साथ ही ब्रोकर को बताना होगा कि वो महीने की कौन सी तारीख को उसके लिए डीमैट फॉर्म में हीरे खरीदे। यह वास्तविक तौर पर तब मिलेगा जब व्यक्ति कम से कम 30 सेंट पूरे कर लेगा।