फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Jiomart and WhatsApp model will operate in world once it gets success said Mark Zuckerberg

भारत में जियोमार्ट और व्हाट्सएप मॉडल सफल होने पर दुनिया में आजमाएंगे - मार्क जुकरबर्ग

Sun, 02 Aug 2020 02:47 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 02 Aug 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Jiomart and WhatsApp model will operate in world once it gets success said Mark Zuckerberg
मार्क जुकेरबर्ग - फोटो : Social Media

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश और व्हाट्सएप की भागीदारी से भारत में लाखों किराना दुकानों और छोटे व्यापारियों को व्यवसाय करने में मदद मिलेगी। मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि अगर जियोमार्ट और व्हाट्सएप मॉडल सफल रहा तो इसे दुनिया में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपन शेयरधारकों से बातचीत में जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश की बात कही और कहा कि जियो और व्हाट्सएप की भागीदारी से भारत में लाखों किराना स्टोर दुकानदारों और छोट व्यापारियों को व्यवसाय करने में काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि अगर ये मॉडल भारत में सफल रहेगा तो इसे पूरी दुनिया में आजमाया जाएगा। फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 22 अप्रैल को 9.9 फीसदी यानि कि 43,574 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जियोमार्ट और व्हाट्सएप का आपस में तालमेल बैठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा में कहा गया कि जियोमार्ट और व्हाट्सएप के जरिए काफी ज्यादा ऑर्डर किए जा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 15 जुलाई को रिलायंस की एजीएम को संबोधित करते हुए अंबानी ने जियोमार्ट पर ऑर्डर की संख्या 2.5 लाख बताई थी।

इसके अलावा सोडेक्सो कूपन के माध्यम से भी ऑर्डर लिए जा रहे हैं, इसका फायदा भी कंपनी को मिल रहा है। वहीं किराना कारोबार के पुराने दिग्गज ग्रोफर्स और बिग बास्केट ऑर्डर की संख्या के मामले में जियोमार्ट से मुकाबले पीछे हैं।

मुकेश अंबानी ने देश के 12 करोड़ किसानों और तीन करोड़ किराना दुकान मालिकों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसी वर्ष मई के आखिरी सप्ताह में जियोमार्ट ने 200 शहरों से अपनी शुरूआत की थी। नब्बे शहरों में पहली बार ग्राहक किराना की ऑनलाइन खरीदारी के साथ जुड़े थे।


जियोमार्ट पर उपलब्ध अधिकतर चीजों के दाम दूसरे प्लेटफॉर्म्स से पांच प्रतिशत सस्ते रखे गए हैं। ब्रांडेड सामान की कीमते भी कुछ कम रखी गई हैं। अंबानी ने एजीएम में जियोमार्ट की महत्वाकांक्षी विस्तार योजना पर कहा कि जियोमार्ट अब अपनी पहुंच और वितरण क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर देगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed