फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Jeff Bezos India visit in January founder of Amazon may meet PM Narendra Modi

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस जनवरी में आएंगे भारत, यह है कारण

Thu, 21 Nov 2019 09:58 AM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Nov 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Jeff Bezos India visit in January founder of Amazon may meet PM Narendra Modi
Jeff Bezos

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस अगले साल जनवरी में भारत दौर पर आएंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। वह भारत में अमेरिकी रिटेलर्स के सालाना कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


बेजोस भारत में ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े कानूनों में बदलाव को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी से अपनी मुलाकात के दौरान बेजोस यह मुद्दा उठा सकते हैं।
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,  ईमेल के जवाब में अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि अभी हमारे पास बताने के लिए कोई प्लान नहीं है। बता दें कि अमेजन विश्व की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। जिसने भारत में अपने व्यापार को और बढ़ाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन ने भारत में पांच अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। यह विदेश के किसी भी देश में अमेजन की सबसे बड़ी निवेश राशि है। एक कंसल्टिंग कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल फ्लिपकार्ट और अमेजन ने अक्तूबर में 15 दिन के फेस्टिव सीजन में 31000 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पाद बेचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed