Ulajh: 'शौकन' गाने के लॉन्च इवेंट पर जान्हवी के डायलॉग ने लूटी महफिल, तो जुबिन और शाश्वत ने गुनगुनाया गाना
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'उलझ' इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते शुक्रवार को फिल्म के गाने 'शौकन' का लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकारों ने अपना अनुभव साझा किया है।
विस्तार
जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'उलझ' लगातार चर्चा में है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। इसके अलावा फिल्म का गाना 'शौकन' भी अब लॉन्च हो चुका है, जो रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर भी चढ़ गया है। गाने में जान्हवी और गुलशन देवैया के बीच शानदार जुगलबंदी देखने को मिल रही है। इस गाने के लॉन्च के लिए मुंबई में बीते शुक्रवार को एक इवेंट रखा गया था, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी।
इस इवेंट में अभिनेत्री जान्हवी कपूर, रोशन मैथ्यू, निर्देशक सुधांशु सरिया, संगीतकार शाश्वत सचदेव, गायक जुबिन नौटियाल शामिल थे। इस दौरान जान्हवी ने 'शौकन' का हुक स्टेप किया और अपने वायरल डॉयलॉग को लेकर बात की। इसके साथ ही गायक जुबिन नौटियाल ने अपने आगामी गाने 'थोड़ा गलत' को भी गुनगुनाया। इस दौरान फिल्म का एक और गाना आजा ओए भी बजाया, जो वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद भी आया। इस दौरान सभी सितारों ने फिल्म और इसके संगीत को लेकर बातचीत की। इस बीच जान्हवी को छेड़ते हुए एक सवाल किया गया कि गाने को लेकर चीकू की क्या प्रतिक्रिया थी, जिस पर अभिनेत्री मुस्कुराती हुई नजर आईं।
निर्देशक सुधांशु सरिया ने कहा कि वह इस टीम के साथ काफी सहज थे। इस दौरान उन्होंने गायक और संगीतकार शाश्वत की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो अब और इंतजार नहीं कर सकते कि लोग उनके गानों को सुने और पसंद करें। उन्होंने कहा कि हमने इस फिल्म को सामूहिक रूप से एक बेहतरीन मिश्रण बनाने की कोशिश की है, जिसके गाने सभी दर्शक वर्ग के अनुकूल हैं। क्ल्ब और पार्टियों में बजाए जाने वाले गाने 'शौकन' के साथ फिल्म में 'ऐ वतन' जैसा देशभक्ति गीत भी है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म और उसके गाने को लोग काफी पसंद करेंगे।
जान्हवी कपूर ने कहा कि फिल्म में ट्रेलर से बहुत कुछ ज्यादा देखने को मिलेगा। उन्होने कहा कि यह फिल्म की स्क्रिप्ट जब उन्होंने सुनी, तो वह काफी उत्साहित हो गई थीं। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद अलग होने वाला है और इसमें वह बेचारी नहीं लगेंगी। उन्होंने उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म काफी खास और उम्मीद से बेहद अलग लगने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दर्शकों को इस फिल्म की कहानी के साथ साथ फिल्म का संगीत भी काफी पसंद आने वाला है।
रोशन मैथ्यू ने जान्हवी के साथ अपने वायरल डायलॉग को दोहराया, जिसमें वह पूछते है कि अब बकरी क्या करेगी, तो जान्हवी कहती है कि अब बकरी शेर को खा जाएगी। रोशन ने फिल्म के ट्रेलर और गाने को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से काफी रोमांचित हैं। उन्होंने इस फिल्म में काम करने को मजेदार अनुभव बताया। उन्होंने पूरी टीम के साथ काम करने को लेकर कहा कि ये एक मजेदार सफर रहा। इसके साथ ही उम्मीद जताई कि फिल्म को दर्शकों से ऐसा ही प्यार मिलेगा, जैसा ट्रेलर और गाने को मिल रहा है।
Olympics 2024: लेडी गागा से लेकर जूलियट अरमानेट तक, ओलंपिक उद्घाटन समारोह में इन सितारों ने बांधा समां
गायक जुबिन नौटियाल और संगीतकार शाश्वत सचदेव ने एक दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। जुबिन ने कहा, "शाश्वत के साथ काम करना हमेशा शानदार होता है। उनकी रचनाएं हमेशा नई होती हैं और उनमें कुछ अलग होता है।" उन्होंने कहा कि शाश्वत के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म के बाकी गाने भी काफी पसंद आएंगे।
Dinesh Vijan Birthday: मुंजा के निर्माता ने नहीं कैंसल की बर्थडे पार्टी, वरुण, राजकुमार समेत पहुंचे ये सितारे
शाश्वत सचदेव से पूछा गया कि इस फिल्म के गाने तैयार करने के लिए क्या-क्या चुनौतियां उन्हें महसूस हुईं। इसका जवाब देते हुए जुबिन और शाश्वत ने एक दूसरे की तारीफ की। जुबिन ने कहा कि वह बाद में इसका हिस्सा बने पहले बतौर संगीतकार शाश्वत ने इस पर काम शुरू कर दिया था। वहीं, शाश्वत ने जुबिन की तारीफ करते हुए कहा गाने तैयार करने के दौरान जुबिन के घर पर आना-जाना करते रहे थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के संगीत का जिक्र करते हुए बताया कि इसे फिल्म की कहानी के अनुकूल ही रखा गया है।
Mr Bachchan Teaser: रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' का टीजर तैयार, निर्देशक हरीश शंकर बोले- यादगार होने वाला है