{"_id":"616a8a2c83582d067b2ef38c","slug":"it-dept-detects-import-under-invoicing-tax-evasion-by-laptop-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दाफाश: लैपटॉप फर्म ने बड़े पैमाने पर आयात मूल्य को कम दिखाया, आईटी विभाग ने पकड़ी इनवॉइस व टैक्स की चोरी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पर्दाफाश: लैपटॉप फर्म ने बड़े पैमाने पर आयात मूल्य को कम दिखाया, आईटी विभाग ने पकड़ी इनवॉइस व टैक्स की चोरी
Sat, 16 Oct 2021 01:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने एक लैपटॉप फर्म पर आयात के तहत बड़े पैमाने पर इनवॉइस और कर चोरी का पता लगाया है। शनिवार को इसकी जानकारी कर विभाग के लिए नीति बनाने वाली संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दी। बोर्ड ने कहा कि विभाग ने हाल ही में लैपटॉप और मोबाइल फोन के एक व्यापारी के यहां छापेमारी की थी। सीबीडीटी ने कहा, 'लगभग पूरा कारोबार इस तरह के तौर-तरीकों से चलता पाया गया है।'
विज्ञापन
विभाग ने कहा कि तलाशी के दौरान मिले और जब्त किए गए सबूतों से पता चलता है कि विदेशी माल भेजने वालों को इस तरह के कम कर दिखाए गए बिलों का भुगतान हवाला के जरिए किया गया है।छापेमारी के दौरान 2.75 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई। सीबीडीटी के अनुसार, 10 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में इस संबंध में छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने कहा कि कोलकाता बंदरगाह पर रखे एक कंटेनर की तलाशी ली गई। इस दौरान 'एचडीएमआई केबल' का बिल पाया गया, जिसकी कीमत 3.8 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, डी-सीलिंग और उसे खोजने पर, यह पता चला है कि आयात होने वाले सामान लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि जैसे उच्च मूल्य की वस्तुएं हैं, जिनकी कीमत 64 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
कर अधिकारियों ने पाया कि इस व्यापार समूह ने मुखौटा कंपनियों के जरिये कम मूल्य दिखाकर आयात किया। जांच में यह तथ्य सामने आयात कि इस समूह ने तीन साल के दौरान सिर्फ 20 करोड़ रुपये का आयात दिखाया है जबकि इस अवधि के दौरान आयात का मूल्य 2,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।