फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   IT depptt will now recover 32 thousand crore from Hutchison in Vodafone deal

वोडाफोन ने नहीं चुकाई रकम अब हचीसन से वसूलेगा IT विभाग 32 हजार करोड़

Wed, 30 Aug 2017 05:47 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Aug 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
IT depptt will now recover 32 thousand crore from Hutchison in Vodafone deal
Vodafone

हचीसन के मोबाइल बिजनेस का अधिग्रहण करने वाली वोडाफोन से बकाया टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी की वसूली करने में नाकाम रहने के बाद आयकर विभाग ने अब इसके लिए हचीसन का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


Read Also: शाओमी रेडमी 4ए का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च, जानें कीमत
विज्ञापन


हांगकांग की सीके हचीसन कंपनी को एक के बाद एक भेजे गए तीन नोटिस में विभाग ने कहा है कि उससे 32,320 करोड़ रुपये का बकाया वसूल किया जाना है। हचीसन ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग ने हचीसन पर वोडाफोन सौदे में हुए 37,400 रुपये के पूंजीगत लाभ पर 7900 करोड़ रुपये के टैक्स, इस पर बकाया 16,430 के ब्याज और 7900 करोड़ रुपये की पेनाल्टी सहित 32,320 करोड़ रुपये का दावा ठोका है।


हचीसन ने 2007 में ब्रिटेन की वोडाफोन को भारत में अपना मोबाइल व्यवसाय 11 अरब डॉलर में बेच दिया था, लेकिन यह सारा लेनदेन हचीसन और वोडाफोन की सब्सिडियरियों के जरिए केमैन आईलैंड में हुआ जहां इस तरह के सौदों पर टैक्स नहीं लगता है।

Read Also: वोडाफोन लाया 392 रुपये का प्लान, रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री

हचीसन से पहले सरकार वोडाफोन से बकाया टैक्स की वसूली की कोशिश कर चुकी है। इसके खिलाफ कंपनी सुप्रीम कोर्ट गई थी, जहां 2012 में उसके पक्ष में फैसला आया था। फिलहाल यह मामला अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed