{"_id":"5d80f4c58ebc3e01506ee3fd","slug":"investors-loss-2-72-lakh-crore-rupees-due-to-the-fall-in-the-bombay-share-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को लगी 2.72 लाख करोड़ रुपये की चपत","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को लगी 2.72 लाख करोड़ रुपये की चपत
Tue, 17 Sep 2019 09:57 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 17 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
शेयर बाजार में पिछले दो दिनों में गिरावट से निवेशकों को 2.72 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी से शेयर बाजारों में बड़े स्तर पर बिकवाली देखी जा रही है।
विज्ञापन
बॉम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 642.22 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,481.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें एक समय 704.22 अंक की गिरावट आ गई थी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 262 अंक टूटा था।
विज्ञापन
भारी बिकवाली के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,72,593.54 करोड़ रुपये घटकर 1,39,70,356.22 करोड़ रुपये पर आ गया।