फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Internet services to remain suspended till tomorrow due to caa protests in agra

नागरिकता कानून: आगरा में विरोध की आशंका पर इंटरनेट सेवा बंद, कारोबार पर असर

Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Internet services to remain suspended till tomorrow due to caa protests in agra
इंटरनेट बंद होने से नहीं मिले ऑर्डर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एहतियात के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के प्रशासन के फैसले से शुक्रवार को ऑनलाइन सभी सेवाएं बंद रहीं, जिसका असर हर किसी पर पड़ा। रेलवे की टिकट हो या फ्लाइट की, टैक्सी हो या खाना या फिर नेट बैंकिंग के लिए फंड ट्रांसफर या फिर आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम, सभी कुछ बंद हो गया। 
विज्ञापन


ऑनलाइन शॉपिंग के साथ शहर में जूते का कारोबार भी इंटरनेट बंद होने से प्रभावित रहा। इंटरनेट बंद होने की मियाद एक दिन बढ़ा देने के कारण वीक एंड पर इसका असर पर्यटकों पर भी पड़ना तय है जो ऑन लाइन बुकिंग करा चुके हैं।
विज्ञापन


ताज रहा बंद, किला और सीकरी के टिकट नहीं मिले

शुक्रवार को ताजमहल बंद होने के कारण पर्यटक किला और सीकरी समेत अन्य स्मारकों केऑन लाइन टिकट बुकिंग नहीं कर सके। हालांकि टूर आपरेटर इंटरनेट बंद होने से बुरी तरह से प्रभावित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मेल के जरिए बुकिंग, ग्राहकों के टिकट बुक कराने का काम नहीं किया जा सका। पूरे दिन ट्रेवल ट्रेड में लोग परेशान रहे। टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि जिन पर्यटकों फ्लाइट दिल्ली से थी, उन्हें न तो कोई अपडेट मिल सका और न ही टिकट कैंसिल कराया जा सका।

टैक्सी की बुकिंग नहीं, न ही खाना हुआ आर्डर

ताजनगरी में एप के जरिए टैक्सी की बुकिंग पूरी तरह से बंद रही। ऑन लाइन टैक्सी मंगाने की सुविधा पर ब्रेक लग गया, जिसका असर आम लोगों पर पड़ा जो आगरा कैंट, फोर्ट स्टेशन से आने जाने और घर से जाने के लिए टैक्सी मंगा रहे थे। 

केवल टैक्सी ही नहीं, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऑर्डर पर फूड सप्लाई पर भी असर पड़ा। पिज्जा, बर्गर के साथ खाना भी आर्डर नहीं किया जा सका। ऑन लाइन दोनों प्लेटफार्म के डिलीवरी बॉय शुक्रवार को टेलीफोनिक बुकिंग पर ही काम कर पाए।

ऑन लाइन शॉपिंग, डिलीवरी पर पड़ा असर

ई-कामर्स कंपनियों से खरीदारी पर ब्रेक लग गए। न तो कंपनियों से ऑन लाइन खरीद की जा सकी और न ही भुगतान। पहले से बुकिंग किया गया सामान भी डिलीवरी नहींकिया जा सका। घर की तलाश में युवक भटकते नजर आए। 

दरअसल, ऑन लाइन आर्डर मिलने के बाद गूगल के जरिए लोकेशन पर पहुंचने वाले कालोनियों में घर का पता पूछते नजर आए। ज्यादातर कंपनियों ने शुक्रवार को आगरा में डिलीवरी नहीं की।

नेट बैंकिंग बंद, पेटीएम से न हुआ भुगतान

स्मार्ट फोन के जरिए नेट बैंकिंग से फंड ट्रांसफर और बैंकिंग सेवाएं लेने वालों को मुश्किलें आईं। बैंकों और एटीएम में इंट्रानेट होने के कारण दिक्कतें नहीं आई। बैंक प्रबंधक अमरदीप कौशिक ने बताया कि बैंक के एटीएम इंट्रानेट से जुड़े होने के कारण कैश की निकासी होती रही। अन्य दिनों की तुलना में बैंक के इंटरनेट की स्पीड ज्यादा रही। 

वहीं दूसरी ओर, सबसे ज्यादा दिक्कतें व्यापारियों को आईं जो नेटबैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे थे। यही नहीं, ऐसे युवाओं को भी मुश्किलें आईं जो पेटीएम और भीम एप के जरिए खरीदारी कर भुगतान करते हैं। ऑन लाइन दवाएं आर्डर न होने से मेडिकल स्टोर पर भी बिक्री कम रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed