{"_id":"599823a54f1c1bd9138b47d7","slug":"infosys-is-being-investigated-in-us-for-allegedly-violating-the-stock-market-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्फोसिस के खिलाफ अमेरिका में जांच, निवेशकों को भ्रामक जानकारी देने का आरोप","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इन्फोसिस के खिलाफ अमेरिका में जांच, निवेशकों को भ्रामक जानकारी देने का आरोप
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
infosys
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्फोसिस को अपने कारोबार के बारे में निवेशकों को भ्रामक जानकारियां देने एवं अन्य आरोपों में अमेरिकी जांच का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के अमेरिकी निवेशकों की तरफ से चार लॉ फर्मों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
निवेशकों का आरोप है कि कंपनी एवं उसके कुछ अधिकारियों और निदेशकों ने अमेरिका के शेयर बाजार के नियमों का उल्लंघन किया है। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो कंपनी से भारी हर्जाना वसूला जा सकता है। मालूम हो कि भारत में बीएसई और एनएसई के अलावा कंपनी के शेयर न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध हैं। सिक्का के इस्तीफे के बाद इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अमेरिका की ब्रोंस्टीन, गेविर्ज एंड ग्रॉसमैन; रोजेन लॉ फर्म; पॉमरेंज लॉ फर्म और गोल्डबर्ग लॉ पीसी ने कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है। रोजेन ने कहा है कि वह कंपनी द्वारा निवेशकों को भ्रामक जानकारी देने की शिकायत की जांच कर रही है। इसकी वजह से निवेशकों को हुए नुकसान की भरपाई की वसूली के लिए मुकदमा दायर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
पढ़ें- सिक्का के इस्तीफे से इंफोसिस के शेयरों में गिरावट, निवेशकों के 22,519 करोड़ रुपये डूबे
ब्रोंस्टीन ने कहा है कि वह कंपनी के अधिकारियों एवं निदेशकों द्वारा शेयर बाजार के नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। बाकी दो फर्मों की जांच भी नियमों के उल्लंघन पर केंद्रित है। गौरतलब है कि कंपनी के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति द्वारा लगाए गए आरोपों से आहत होकर इसके सीईओ विशाल सिक्का ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है।
इसकी वजह से कंपनी के अमेरिकन डिपॉजिटरी शेयर गिरकर 1.43 डॉलर पर पहुंच गए। यह पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 9 फीसदी कम है।