फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Infosys Former CEO Vishal Sikka's name sprang up in the Teradata-Sap controversy

टेराडाटा-सेप विवाद में उछला इंफोसिस के पूर्व सीईओ विशाल सिक्का का नाम, जारी की सफाई

Fri, 22 Jun 2018 05:35 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Infosys Former CEO Vishal Sikka's name sprang up in the Teradata-Sap controversy
Vishal Sikka
मशहूर भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस के सीईओ पद से 10 महीने पर विवादित तरीके से हटाए गए विशाल सिक्का का नाम अब एक नए विवाद में फंस गया है। अमेरिका की क्लाउड आधारित डाटा व एनालिटिक्स सेवाएं देने वाली कंपनी टेराडाटा ने अमेरिकी कोर्ट में जर्मन कंपनी सेप के खिलाफ अपने ट्रेड सीक्रेट चुराने, कॉपीराइट उल्लंघन और एकाधिकार व्यापार विरोधी अपराध के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


टेराडाटा ने कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले की अदालत में दाखिल किए मुकदमे में सेप के तत्कालीन सीटीओ विशाल सिक्का समेत सभी अहम कर्मचारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद उनके द्वारा सेप के एनालिटिक्स प्लेटफार्म हाना के निर्माण के दौरान अपने ट्रेड सीक्रेट की चोरी को बढ़ावा देने का दावा भी किया है। सेप की वैश्विक बाजार में स्थिति मजबूत करने वाले एनालिटिक्स प्लेटफार्म हाना के पीछे सिक्का की उपस्थिति को बेहद अहम बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विशाल सिक्का ने विवाद पर दी सफाई
विशाल सिक्का ने अपनी सफाई देते हुए टेरा डाटा द्वारा लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया। सिक्का ने कहा कि प्रोजेक्ट के दौरान मैंने सभी सूचनाओं को गोपनीय रखा और इसे किसी भी बेचा नहीं है। इस प्रोजेक्ट पर पूरे प्रोफेशनलिज्म से काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हालांकि सेप द्वारा दर्ज किया गया मुकदमा मेरी तरफ इंगित नहीं है, इसके बावजूद मैं टेरा डाटा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करता हूं। हाना टीम और मैंने प्रोजेक्ट पर पूरी सच्चाई, कर्मठता व लग्न से इसको पूरा करने में अपना समय लगाया है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed