{"_id":"59aa41b64f1c1bec278b4dc6","slug":"infosys-ex-board-members-says-narayana-murthy-charges-slanderous","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस के पूर्व चेयरमैन शीषशायी ने कहा- नारायण मूर्ति लगाते हैं झूठे आरोप","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इंफोसिस के पूर्व चेयरमैन शीषशायी ने कहा- नारायण मूर्ति लगाते हैं झूठे आरोप
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
इंफोसिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। बीते हफ्ते इंफोसिस से इस्तिफा देने वाले पूर्व चेयरमैन आर शेषशायी समेत तीन बोर्ड मेंबर ने शुक्रवार को कंपनी के को-फाउंडर नारायण मूर्ति पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इंफोसिस के पूर्व सदस्यों ने स्वयं का बचाव करते हुए कहा कि हम कंपनी के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति को व्यक्तिगत हमल करने वाला और स्पष्ट रूप से झूठे बोलने वाले के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: इंफोसिस विवाद : क्या सिक्का चलेंगे मिस्त्री की राह पर?
विज्ञापन
आर शेषशायी ने नारायण मूर्ति पर आरोप लगाया कि वह बदले की भावना से काम करते हैं। गौरतलब है कि नारायण मूर्ति के कारण ही नंदन नीलेकणि की इंफोसिस में वापसी हुई है। नीलेकणि की वापसी के बाद शेषशायी समेत तीन बोर्ड मेंबर्स ने कंपनी से इस्तिफा दे दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि नीलेकणि के इंफोसिस का चेयरमैन बनने के बाद बीते हफ्ते को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने कंपनी के पूर्व बोर्ड मेंबर्स की जमकर आलोचना की। वहीं चेयरमैन बनने के बाद नीलेकणि ने कहा था कि इस बार की पारी में केवल पब्लिक सर्विस होगी। उनकी जिम्मेदारी कंपनी को एक सही और स्थिर मार्ग पर बढ़ाने की हैं। इसके साथ ही वो चाहते हैं कि कंपनी में असहमतियां दूर हों।
नीलेकणि ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं यहां तब तक रहना चाहता हूं, जब तक जरूरी हो। इसके साथ ही कंपनी में कार्पोरेट गवर्नेंस के सर्वोच्च मानक कायम रखने को प्रतिबद्ध हैं।