{"_id":"599860874f1c1b385d8b48ed","slug":"infosys-announces-to-buyback-rs-13-000-crore-share","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 हजार करोड़ के शेयर वापस खरीदेगी इन्फोसिस ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
13 हजार करोड़ के शेयर वापस खरीदेगी इन्फोसिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
infosys
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सीईओ विशाल सिक्का के इस्तीफे के एक दिन बाद शनिवार को 1150 रुपये प्रति शेयर के ऑफर मूल्य पर 13 हजार करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। यह शेयर मूल्य शुक्रवार के 923 रुपये के क्लोजिंग मूल्य के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने 36 साल के इतिहास में पहली बार यह कदम उठाया है। इसके लिए उसे अपने कुल नकद कोष की एक तिहाई रकम खर्च करनी पड़ेगी। यह पहल करने वाली आईटी क्षेत्र की पहली कंपनी टीसीएस है जिसने अप्रैल में 2850 रुपये पर 3 फीसदी शेयर बायबैक करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पढ़ें- इंफोसिस विवाद पर विशाल सिक्का ने तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी पर्सनल हो गए थे हमले
विज्ञापन
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में इन्फोसिस ने बताया है कि बायबैक की प्रक्रिया की निगरानी के लिए सह-अध्यक्ष रवि वेंकटेशन, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन विशाल सिक्का, अंतरिम सीईओ यू बी प्रवीण राव सहित सात लोगों की एक समिति गठित की गई है। इसके लिए विस्तृत समय सारणी एवं अन्य जानकारियां तय कार्यक्रम के तहत जारी की जाएंगी। विशेष प्रस्ताव के जरिए शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद बायबैक शुरू कर दिया जाएगा।
कितने शेयर बेचे जाएंगे
कंपनी इस प्रस्ताव के तहत 11.3 करोड़ शेयर खरीदेगी, जो इसकी कुल चुकता शेयर पूंजी का 4.9 फीसदी है। कंपनी इसके लिए अपने 5.25 अरब डॉलर (लगभग 35 हजार करोड़ रुपये) के नकद कोष का इस्तेमाल करेगी।
पढ़ें- सिक्का के इस्तीफे से इंफोसिस के शेयरों में गिरावट, निवेशकों के 22,519 करोड़ रुपये डूबे
क्या बेच देना चाहिए शेयर
- हाल में टीसीएस, विप्रो, एचसीएल के बायबैक ऑफर 17-18 फीसदी प्रीमियम पर आए। ऐसे में इन्फोसिस के शुक्रवार के 923 रुपये के शेयर मूल्य के मुकाबले 1150 रुपये का ऑफर आकर्षक है।
- इसका स्वीकार्यता अनुपात 5 है, जबकि टीसीएस एवं एचसीएल का 3 फीसदी। बायबैक के लिए ऑफर किए गए प्रति 100 शेयरों पर कंपनी द्वारा खरीदे जा सकने वाले शेयरों की संख्या को स्वीकार्यता अनुपात कहते हैं। इस मामले में सबसे आगे विप्रो है जिसका अनुपात 7.2 है।
- सिक्का के इस्तीफे से खाली हुए शून्य को भरने में कंपनी को समय लगेगा। अस्थिरता के इस दौर में शेयरों कीमतों में कोई ज्यादा उछाल नहीं आएगा। ऐसे में बायबैक मूल्य पर शेयर बेचना समझदारी होगी।
सबसे बड़ा बायबैक
आईटी कंपनियों में शेयर बायबैक का प्रस्ताव देने वाली इन्फोसिस अकेली नहीं है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने इस साल की शुरुआत में 16 हजार करोड़ के शेयर बायबैक किए हैं। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा बायबैक ऑफर है। तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो का 11 हजार करोड़ का ऑफर नवंबर तक आने की संभावना है।
रिलायंस का बिग बायबैक
टीसीएस से पहले देश के सबसे बड़े शेयर बायबैक की घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की थी। फरवरी, 2012 से जनवरी, 2013 के बीच कंपनी ने 10, 440 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने का एलान किया था लेकिन अंत में वह 3900 करोड़ रुपये के ही शेयर खरीद पाई।