एयर इंडिया को छोड़ सभी एयरलाइंस से सफर करना हुआ महंगा, कर दी 11 हजार की बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हवाई यात्रा के दौरान ज्यादा सामान ले जाना महंगा साबित होगा। एयर इंडिया को छोड़कर के बाकी सभी एयरलाइंस ने अतिरिक्त सामान ले जाने के चार्ज में 33 फीसदी का इजाफा कर दिया है।
अब खर्च करने होंगे इतने रुपये
अगर कोई यात्री पहले से ज्यादा सामान की बुकिंग करता है, तो वो 45 किलो तक के एक्सट्रा सामान को अपने साथ ले जा सकेंगे। इंडिगो और गो एयर ने 5, 10, 15 और 30 किलो के अतिरिक्त सामान के लिए प्री-बुकिंग कराने पर 1900 रुपये, 3800 रुपये, 5700 रुपये व 11400 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं जो घरेलू यात्री प्री-बुकिंग नहीं करेंगे उनको 400 रुपये प्रति किलो खर्च करने होंगे।
स्पाइसजेट ने लागू किया यह नया चार्ज
स्पाइसजेट ने भी 5, 10, 15 और 30 किलो अतिरिक्त सामान ले जाने पर 1600 रुपये, 3200 रुपये, 4800 रुपये, 6400 रुपये और 9600 रुपये देने पड़ेंगे। वहीं प्री-बुकिंग नहीं करने वाले यात्रियों को 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चार्ज देना पड़ेगा।
अगस्त 2017 में तय किए थे यह रेट
लो-कॉस्ट कैरियर कंपनियों ने पिछले साल अगस्त में 5, 10, 15, 20 और 30 किलो का अतिरिक्त सामान ले जाने की प्री-बुकिंग करने पर 1425 रुपये, 2850 रुपये, 4275 रुपये व 8550 रुपये तय किए थे। वहीं प्री-बुकिंग नहीं करने वालों को 300 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त चार्ज तय किया था।
इंडिगो ऐसे वसूलेगी सरचार्ज
400 रुपये वसूले जाएंगे 1000 किमी से ज्यादा की फ्लाइट के टिकट पर
ये है कारण
40 प्रतिशत हिस्सेदारी हवाई ईंधन के दामों की होती है किसी भी टिकट में
01 भी डॉलर एटीएफ महंगा होने पर टिकट के दाम बढ़ाकर ही इसे संतुलित करती है एयरलाइंस
25 फीसदी ज्यादा महंगा रहा है मई 2017 में एटीएफ का भारतीय बाजार पिछले साल मई के मुकाबले
एक नजर में इंडिगो
1.5 लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं इंडिगो के हवाई बेड़े से
1000 फ्लाइट रोजाना संचालित करती है एयरलाइंस भारत में
153 एयरबस ए320 व 6 एटीआर एयरक्राफ्ट हैं कंपनी के पास
डीजीसीए ने दिया था यह आदेश
हालांकि अगस्त से पहले डीजीसीए ने आदेश देते हुए कहा था, कि 16 से 20 किलो तक सामान ले जाने पर 500 रुपये चार्ज ले सकती हैं। 20 किलो के बाद कंपनियां अपनी तरफ से रेट लागू कर सकती हैं। केवल एयर इंडिया से सफर करने वाले यात्रियों को 25 किलो तक का सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति है।
30 मई को लागू किया था यह नियम
जेट फ्यूल के बढ़ते दामों का बोझ यात्रियों से वसूलने की घोषणा करने वाली इंडिगो पहली घरेलू एयरलाइंस है, लेकिन अब अन्य एयरलाइंस के भी ये कदम उठाने की संभावना बढ़ गई है।
एटीएफ के दाम घटे तो घटेगा सरचार्ज
इंडिगो की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, एक सस्ती एयरलाइंस होने के कारण सरचार्ज वसूलना अनिवार्य हो गया है। यदि तेल के दामों में और तेजी आई तो सरचार्ज फिर बढ़ाया जा सकता है, लेकिन तेल के दाम सुधरने के साथ ही इसे हटा लिया जाएगा।
कंपनी के चीफ कामर्शियल ऑफिसर संजय कुमार ने कहा, पिछले एक दशक में भारत में हवाई टिकट के दाम लगभग 50 प्रतिशत सस्ते हुए हैं। ऐसे में हमें विश्वास है कि फ्यूल सरचार्ज की ये छोटी सी बढ़ोतरी हमारे टिकट की मांग पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डालेगी।