फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indians' wealth has increased 400 percent in the last 10 years: New Word Wealth Report

रिपोर्ट: मनमोहन सरकार के कार्यकाल में 400% बढ़ी भारतीयों की संपत्ति

Tue, 23 May 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Tue, 23 May 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Indians' wealth has increased 400 percent in the last 10 years: New Word Wealth Report

पिछले दस सालों में 2015 तक भारतीयों की संपत्ति में करीब 400 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जबकि यूरोपीय देशों के नागरिकों की संपत्ति में 5 प्रतिशत की कमी आयी है। वैश्विक धन सलाहकार समूह न्यू वर्ड वेल्थ की ताजा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि भारत, चीन और वयतनाम जैसे नये उभरते बाजार की संपत्ति पिछले दस सालों ( 2005-15 ) में औसतन  400 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं यूरोपीयन देशों के नागिरकों की संपत्ति में 5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। मौजूदा समय में यूरोपीय देशों के नागिरकों की संपत्ति औसतन 86000 यूएस डोलर है। इसके आलवा अन्य देशों की संपत्ति की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति की संपत्ति में औसतन 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं, वहीं कनाडा के व्यक्तियों की 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


यूरोप में संपत्ति में 5 प्रतिशत का मुख्य कारण वहां के अमीर लोगों का यूरोप से बाहर जाना है। यहां के लोगों ने खास करके अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, कैरिबियन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की तरफ रूख किया है। 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट और हाउसिंग संकट के कारण भी यूरोपीय देशों के व्यक्तियों की संपत्ति पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी उम्मीद है कि यूरोप से बाहर अमीर लोगों का पलायन जारी रहेगा। दूसरी ओर संपत्ति के मामले में पूर्वी यूरोप का देश पोलेंड का प्रदर्शन अच्छा रह है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूरोप की मुख्य अर्थव्यवस्था वाले जर्मनी, यूके, फ्रांस, इटली और स्पेन देशों में वृद्धि की कोई उम्मीद भी नहीं है। वर्ड वेल्थ रिपोर्ट हर देश के व्यक्ति की संपत्ति की रिपोर्ट पेश करता है। यह रिपोर्ट संपत्ति, नकद, इक्विटी, व्यापारिक हितों के आधार पर तैयार की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed