फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Baahubali 2' Is All Set To Release In China In July, Will Break 'Dangal' Record?

चीन में 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जुलाई में आएगी 'बाहुबली 2'

Tue, 23 May 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 23 May 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
'Baahubali 2' Is All Set To Release In China In July, Will Break 'Dangal' Record?
'बाहुबली 2'
चीन में जबसे 'दंगल' रिलीज हुई है तभी से धमाल मचा रही है। चीनी लोगों ने 'दंगल' को अपना भरपूर प्यार दिया है। इसे देख कर लग रहा है कि हिंदी फिल्मों को अपना एक और बड़ा मार्केट मिल गया है। 'बाहुबली 2' के मेकर्स भी चाहते हैं कि जैसा रिस्पॉन्स चीन में 'दंगल' को मिला है वैसा ही उनकी फिल्म को भी मिले। इसलिए तो 'बाहुबली 2' के मेकर्स चीन में फिल्म की रिलीज को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते।
विज्ञापन


'बाहुबली 2' ने अपनी रिलीज के साथ ही कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े तो कई नए रिकॉर्ड बनाए भी हैं। 'बाहुबली 2' दुनिया भर में 1500 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बन गई है। 'दंगल' के चीन में रिलीज होने के बाद से सभी ये जानना चाहते थे कि आखिर 'बाहुबली 2' कब चीन में रिलीज होगी। भारत के साथ फिल्म अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में तो 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन चीन में फैंस अभी तक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। चीन में इसकी रिलीज डेट तो अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म विश्लेषक रमेश बाला की मानें तो 'बाहुबली 2' चीन में जुलाई के महीने में रिलीज होगी।
विज्ञापन

 


'बाहुबली 2' के मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को अगर 'दंगल' जितना प्यार मिले तो ये 2000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। 'बाहुबली 2' को लेकर दुनिया भर में क्रेज है लेकिन चीन में इसकी रिलीज में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। चीन में विदेशी फिल्मों की रिलीज को लेकर काफी सख्त मापदंड हैं। विदेशी फिल्मों को चीनी सरकार से इजाजत लेनी पड़ती है और हर साल कुछ ही विदेशी फिल्में चीनी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती हैं। 'बाहुबली' के मेकर्स ने चीनी वितरक ई-स्टार से 'बाहुबली 1' के लिए 4000 स्क्रीन्स के लिए हाथ मिलाया था लेकिन फिल्म तब कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसलिए इस बार वहां के वितरक इसकी रिलीज को लेकर थोड़े असमंजस में हैं। वहीं फिल्म के मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि 'बाहुबली 2' भारत की तरह चीन में भी फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed