फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian Railway demands to levying service charge on online ticket from finance ministry

आम आदमी की जेब काटने की तैयारी में रेलवे, ई-टिकट खरीदना हो सकता है महंगा

Sat, 03 Jun 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 03 Jun 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway demands to levying service charge on online ticket from finance ministry
डेमो पिक

समय बचाने के लिए रेलवे स्टेशन जाकर टिकट लेने की जगह ई-टिकट खरीद में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन अब ई-टिकट खरीदने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


रेलवे ने वित्त मंत्रालय से ई-टिकट पर सर्विस चार्ज फिर से लगाने की इजाजत मांगी है। अगर वित्त मंत्रालय इसे मंजूरी दे देता है तो यात्रियों को ई-टिकट के लिए सर्विस चार्ज देना पड़ेगा। आपको बता दें कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रेल बजट पेश करने के दौरान ई-टिकट पर सर्विस चार्ज हटाने की बात कही थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा जीएसटी लागू होने के बाद भी रेलवे का सफर थोड़ा और महंगा हो जाएगा। एसी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को जीएसटी लागू होने के बाद 4.5 फीसदी टैक्स की बजाए 5 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले मई में सुरेश प्रभु ने कहा था कि हमे सेफ्टी फंड्स बढ़ाने की जरूरत है। सेफ्टी सेस के नाम पर जनरल टिकट धारकों पर भी मार पड़ने वाली है।

बताया जा रहा है कि, रेलवे में सेफ्टी के लिए करीब 20000 करोड़ का स्पेशल सेफ्टी फंड खर्च किया जाता है। रेलवे को अब तक 15000 करोड़ का फंड मिल चुका है, जिसमें से रेलवे 1 हजार करोड़ केंद्र से और 5000 करोड़ वित्त मंत्रालय से ले चुका है। जबकि बचा हुआ 5000 करोड़ वो अपने राष्ट्रीय रेल सरंक्षक कोष से इकट्ठा करने पर विचार कर रहा है। 


रेलवे के पास इस 5000 करोड़ के लिए तीन रास्ते हैं, जिनमें पहला गैर-टैरिफ संसाधनों के जरिए, दूसरा माल भाड़ा दर में वृद्धि के जरिए और तीसरा विकल्प यात्री किरायों पर सेफ्टी सेस लागू करना है। रेलवे फिलहाल सभी तरह के विकल्पों पर गौर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed