फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian fund managers asked investors to maintain confidence on the new SEBI rule

फंड प्रबंधकों की अपील, सेबी के नए नियम पर भरोसा रखें म्यूचुअल फंड निवेशक

Tue, 15 Sep 2020 02:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 15 Sep 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Indian fund managers asked investors to maintain confidence on the new SEBI rule
सेबी - फोटो : PTI

भारतीय फंड प्रबंधकों ने सोमवार को सेबी के नए नियम पर निवेशकों से कहा कि वे भरोसा बनाएं रखें, क्योंकि इससे बाजार को नुकसान नहीं होगा। मल्टीकैप फंड की 25-25 फीसदी हिस्सेदारी मिड और स्मॉल कैप फंडों में डाले जाने का नया नियम जारी होने के बाद निवेशकों को पूंजी डूबने का खतरा सताने लगा है।

विज्ञापन


इक्विटी बाजार में मल्टीकैप से जुड़ी करीब 20 अरब डॉलर (1.5 लाख करोड़ रुपये) राशि का प्रबंधन होता है। इसमें सबसे ज्यादा करीब 30 हजार करोड़ के मल्टीकैप फंड का प्रबंधन करने वाले कोटक म्यूचुअल फंड के सीईओ निलेश शाह ने कहा कि अगर हमारे ग्राहक को लाभ मिलेगा तो किसी भी कीमत और मूल्यांकन पर स्मॉल व मिड कैप की खरीदारी जारी रखेंगे।
विज्ञापन



मॉर्निंगस्टार इंडिया के अनुसार, अभी फंड प्रबंधकों ने 70-80 फीसदी राशि लार्ज कैप में लगा रखी है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने कहा कि नए नियम के तहत इन फंडों में से करीब 5.6 अरब डॉलर की बिक्री करनी होगी, जबकि स्मॉल कैप में 3.8 अरब डॉलर और मिड कैप मेें 1.84 अरब डॉलर निवेश करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेबी का नया नियम लागू करेंगे : एम्फी
म्यूचुअल फंड उद्योग संगठन एम्फी ने कहा है कि मल्टीकैप फंड पर बाजार नियामक सेबी के नए नियम को लागू कराया जाएगा। फरवरी, 2021 के तय समय के भीतर योजनाओं में बदलाव या उनका विलय कर पोर्टफोलियो तैयार किया जाएगा।


एम्फी ने उम्मीद जताई कि यह कदम बाजार के लिए सकारात्मक साबित होगा और अगले दो-तीन महीनों में मिड और स्मॉक कैप वाली कंपनियों को बड़ा फंड मिलेगा।

बाजार गिरा लेकिन स्मॉल-मिड कैप स्टॉक चढ़े
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद सोमवार को मिड और स्मॉल कैप स्टॉक में तेजी रही। निफ्टी स्मॉल कैप सूचकांक 5.5 फीसदी और मिड कैप सूचकांक 3 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ। बीएसई पर स्मॉल कैप में 4 फीसदी और मिड कैप में 2 फीसदी तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed