फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian firms best, China worst on transparency: Survey

भ्रष्टाचार से लड़ने में भारतीय कंपनियां बेहतर, चीन पीछे

Mon, 11 Jul 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
Indian firms best, China worst on transparency: Survey
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के सर्वे के मुताबिक भारतीय कंपनियां पारदर्शिता के मामले में दुनिया में सबसे बेहतर है जबकि चीन की कंपनियां सबसे खराब। सोमवार को जारी इस सर्वे में बाजार में स्थापित कंपनीयों के भ्रष्टाचार से लड़ने के प्रयासों का आकलन किया गया है। इस सर्वे में दुनिया के 15 देशों की 100 कंपनियां शामिल थी। 
विज्ञापन


ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने कहा कि सर्वे के परिणाम काफी निराशाजनक है। ये परिणाम बताते है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भ्रष्टाचार से लड़ने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


इस सर्वे में ब्राजील, मैक्सिको और रूस जैसे देशों की भी कंपनियां शामिल थी। सर्वे में शामिल भारत की सभी 19 कंपनियों ने 10 में से 7.5 और उससे मिले जबकि चीन की तीन कंपनियों को शून्य अंक मिले। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल का कहना है कि उसने कंपनियों के बारे में जानकारियां कॉरपोरेट वेबसाइट्स और अन्‍य सार्वजनिक उपलब्‍ध स्त्रोतों से ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती एयरटेल रही पहले स्थान पर

Indian firms best, China worst on transparency: Survey
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के इस सर्वे में इंडियन कंपनियों का दबदबा रहा। इसकी वजह इंडिया में फाइनेंशियल डिस्‍क्‍लोजर के लिए सख्‍त सरकारी नियम कानून होना है। भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल इस सर्वे में 10 में से 7.3 नंबर के साथ पहले स्थान रही। एयरटेल के बाद इस सूची में टाटा और विप्रो की छह कंपनीयां शामिल है। टॉप 25 में चीन की सिर्फ एक कंपनी ही जगह बना पाई है।

सर्वे में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने चीन की 37 कंपनियों का आकलन किया है। इन कंपनियों का औसत स्कोर महज 1.6 रहा जोकि सबसे खराब प्रदर्शन था। इसका कारण चीन में भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए कोई सख्त कानून ना होना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed