फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian Exporters May Get E-Currency

निर्यातकों को मिल सकती है ई-करेंसी की सुविधा, नहीं फंसेगी नकदी

Sun, 28 May 2017 04:32 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन कुमार नाहर
amarujala.com, Presented By: पवन कुमार नाहर Updated Sun, 28 May 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
Indian Exporters May Get E-Currency
डेबिट कार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
जीएसटी प्रणाली के लागू होने पर निर्यातकों को ई-करेंसी की सुविधा मिल सकती है। ई-करेंसी की सुविधा मिलने से निर्यातकों की नकदी नहीं फंसेगी और उनकी लागत में इजाफा नहीं होगा।
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने के बाद निर्यातकों को भी कच्चे माल की खरीदारी पर जीएसटी देना होगा, हालांकि वह रिफंड हो जाएगा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के मुताबिक रिफंड में 60 दिनों का समय लग सकता है और तब तक के लिए निर्यातकों की नकदी फंसी रहेगी। फियो के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता के मुताबिक ऐसे में निर्यातकों की लागत बढ़ने से उनकी प्रतिस्पर्धा क्षमता कम होगी।
विज्ञापन


हालांकि फियो निर्यातकों को टैक्स देने से बचाने के लिए वित्त मंत्रालय के संपर्क में है। फियो के सीईओ व महानिदेशक अजय सहाय ने बताया कि सरकार की तरफ से निर्यातकों को ई-करेंसी की सुविधा दी जा सकती है। जीएसटी के तहत निर्यातक कर चुकाने के लिए ई-करेंसी का इस्तेमाल हो सकेगा और निर्यातकों को अपनी तरफ से नकदी नहीं देनी पड़ेगी। फियो जीएसटी काउंसिल के समक्ष भी इस मसले को उठाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed