{"_id":"58ce409d4f1c1bf4431a118d","slug":"india-highlights-investment-tourism-opportunities-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का पर्यटन क्षेत्र में चीनी निवेश बढ़ाने पर जोर ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारत का पर्यटन क्षेत्र में चीनी निवेश बढ़ाने पर जोर
amarujala.com, presented By: मोहित
Updated Sun, 19 Mar 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
india-china
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने चीन में निवेश और पर्यटन के अवसरों को उजागर करने के लिए चीन के जियामेन शहर में चीनी व्यवसायियों और सरकारी अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें भारत में निवेश और पर्यटन के अवसरों पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
जियामेन शहर में आयोजित 'गो इंडिया' इंडिया बिजनेस, इंवेस्टमेंट एंड टूरिज्म प्रोमोशन' कार्यक्रम में शनिवार को 200 से अधिक अधिकारियों और व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। जियामेन में इस साल सितंबर में ब्रिक्स सम्मेलन का भी आयोजन होना है। सम्मेलन का आयोजन भारतीय वाणिज्य दूतावास के द्वारा चीन के गुआंगजौ शहर किया गया।
विज्ञापन
भारत के कॉन्सल जनरल वाई के सैलस थांगल ने भारत में निवेश के अवसरों तथा प्रसिद्ध महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर एक प्रस्तुति दी। वाणिज्य विभाग ने एक बयान जारी कर कहा ' जिन चीनी कंपनियों ने भारत में निवेश किया है उन्होंने इस आयोजन में अपने अनुभवों को साझा किया और दूसरों को भारत में निवेश के अवसर के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन