फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   india ask to china open rice market

भारत ने अब चीन से चावल का बाजार खोलने को कहा 

Thu, 13 Oct 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Thu, 13 Oct 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
india ask to china open rice market
(ब्रिक्स सम्मेलन) फाइल फोटो - फोटो : Getty

भारत में आयोजित ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन के दौरान भारत ने चीन से कहा है कि चीन भारतीय चावल के लिए अपना दरवाजा जल्द से जल्द खोले ताकि भारतीय चावल का निर्यात चीन में किया जा सके। दोनों देशों के बीच व्यापारिक वार्ता के दौरान भारत की वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन के उप वित्त व वाणिज्य मंत्री वांग शोवेन के समक्ष इस मुद्दे को रखा।

विज्ञापन


वार्ता के दौरान दोनों देशों ने इस बात पर भी सहमति जाहिर की कि भारत व चीन के बीच होने वाले व्यापार में भारत के पक्ष में बढ़ रहा व्यापार घाटा चिंता का विषय है और दोनों देशों के बीच लंबे समय तक व्यापारिक रिश्तों को कायम रखने के लिए एक-दूसरे के बाजार में व्यापक तौर पर प्रवेश पाने की जरूरत है।

विज्ञापन

 

​वर्ष 2015-16 में चीन चावल का सबसे बड़ा आयातक देश रहा

india ask to china open rice market
चावल का कारोबार

भारत की वाणिज्य मंत्री ने चीन से कहा कि चीन भारतीय चावल के साथ भारतीय फार्मा के लिए भी अपना दरवाजा खोले। उन्होंने चीन के उप वित्त व वाणिज्य मंत्री से कहा कि चीन में आईटी कारोबार पंजीयन की लंबी प्रक्रिया की वजह से भारतीय कंपनियां तंग आ जाती हैं।

वर्ष 2015-16 में चीन चावल का सबसे बड़ा आयातक देश रहा। भारत से चावल मंगाने के लिए चीन के अधिकारियों ने भारतीय चावल मिलों के निरीक्षण की हामी भर ली है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक जल्द ही भारत चीन को चावल का निर्यात कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed