{"_id":"5d0578a78ebc3e57f5399a5a","slug":"increased-import-duty-on-american-products-will-be-implemented-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लागू हो जाएगा अमेरिकी उत्पादों पर बढ़ा आयात शुल्क","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आज से लागू हो जाएगा अमेरिकी उत्पादों पर बढ़ा आयात शुल्क
Sun, 16 Jun 2019 04:30 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
भारत ने बादाम, दाल और अखरोट समेत 28 अमेरिकी उत्पादों पर बढ़ा आयात शुल्क रविवार से लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना में यह जानकारी दी। इस कदम को वाशिंगटन द्वारा स्टील और एल्यूमिनियम जैसे भारतीय उत्पादों पर बढ़ाई गई दरों का जवाब माना जा रहा है।
सरकार की इस कार्रवाई से अमेरिका द्वारा इन 28 उत्पादों के निर्यात को झटका लगेगा क्योंकि इन पर उसे ज्यादा आयात शुल्क चुकाना होगा जिससे भारतीय बाजार में इनकी कीमतें बढ़ जाएंगी। पहले इस सूची में 29 उत्पाद थे लेकिन भारत ने आर्टेमिया को निकाल दिया। इन उत्पादों के आयात से भारत को लगभग 21.7 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आमदनी होगी।