फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Income tax payers should take precautions in offline ITR

ऑफलाइन आईटीआर में सावधानी बरतें आयकरदाता, जानें पूरी जानकारी

Thu, 26 Nov 2020 06:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
Income tax payers should take precautions in offline ITR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

सीबीडीटी ने आयकरदाताओं को ऑफलाइन रिटर्न भरने में अतिरिक्त सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। सीबीडीटी ने रिटर्न फॉर्म 2,3,4,5,6 औऱ सात के संबंध में संशोधित निर्देश जारी किए हैं। जिससे करदाताओं को समझने में आसानी होगी।

विज्ञापन


सीबीडीटी के अनुसार करादाताओं को पहले आकलन वर्ष का चुनाव करना होगा फिर जावा अथवा एस्सेल पर फॉर्म को डाउनलोड करना पड़ेगा। करदाता के सिस्टम में मौजूद डाउनलोग फोल्डर में यह फाइल जिप या कमप्रेस्ड मोड में स्वत सुरक्षित हा जाएगी।
विज्ञापन



जिप फाइल को खोलकर करदाता यूटिलिटी को प्राप्त कर सकता है। युटिलिटी के जरिए ही अपना आईटीआर फॉर्म भी भर सकता है। हर वर्ग के करदाता के लिए सीबीडीटी ने अलग आईटीआर फॉर्म जारी किए है। आकलन वर्ष 2020-21 के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम अवधि 31 दिसंबर कर दी गई है। ऑडिट किए जाने वाले खातों कि लिए यह अवधि 31 जनवरी 2021 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआर- 1
50 लाख तक सालाना आय वाले व्यक्तिगत करदाता शामिल हैं। यह आय वेतन, एक आवासीय संपत्ति या स्त्रोत से हो सकती है। साथ ही कृषि से 5 हजार तक आय शामिल है। हालांकि, करदाता किसी कंपनी का निदेशक या गैर-सूचीबद्ध शेयरों का निवेशक नहीं होना चाहिए।


आईटीआर- 2
ऐसे व्यक्तिगत करदाता या एचयूएफ जिनकी आय कारोबार या पेशेवर मुनाफे से नहीं होती है।

आईटीआर- 3
ऐसे व्यक्तिगत करदाता  जिनकी कारोबार से आय 2 करोड़ से नहीं होती है।

आईटीआर- 4
यह फॉर्म ऐसे व्यक्तिगत करदाता, हिंदू अविभाज्य परिवार अथवा फॉर्म को भरना होता है। जिनकी कुल सालाना आय 50 लाख रुपये तक है। साथ ही कारोबार या पेशे से होने वाली आय की गणना धारा 44एडी, 44एडीए और 44एई के तहत की जाती है।

आईटीआर- 5
यह फर्मों, कंपनियों या अन्य संबंधित अधिकारयों के लिए है। व्यक्तिगत या एचयूएफ नहीं भर सकते।

आईटीआर- 6
ऐसी कंपनियां जो आयकर अधिनियम की धारा 11 के तहत छूट का दावा नहीं करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed