फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Income Tax department send notice to 10,000 investors of Bitcoin in India

आईटी विभाग ने बिटकॉइन में निवेश करने वाले 10,000 लोगों को भेजा नोटिस

Sat, 20 Jan 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Income Tax department send notice to 10,000 investors of Bitcoin in India
बिटकॉइन

पिछले काफी समय से बिटकॉइन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यह एक वर्चुअल करेंसी है जिसे बेचकर बहुत से लोगों ने फायदा उठाया है। अब भारत के 10,000 लोगों को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा है। विभाग ने देशभर में किए सर्वे के आधार पर पता लगाया है कि 17 महीने के दौरान 3.5 बिलियन की ट्रांजेक्शन हुई हैं। जिसके बाद विभाग ने नोटिस भेजने का फैसला लिया है। पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली सहित 9 एक्सचेंज से डेटा इकट्ठा करने के बाद नोटिस भेजे गए हैं।

विज्ञापन


टैक्स अधिकारियों ने बताया कि बिटकॉइन और दूसरी वर्चुअल करेंसी में निवेश करने वाले लोगों में युवा निवेशक, टेक-सेवी, रियल एस्टेट प्लेयर्स और ज्वैलर्स शामिल हैं। दुनियाभर की सरकारें इस क्रिप्टोकरेंसी पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारों का कहना है कि इसके जरिए कालेधन को सफेद करने के साथ ही टैक्स बचत करने के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। मार्च में अर्जेंटिना में होने वाली जी20 बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


भारत सरकार इस डिजिटल करेंसी में निवेश करने वाले लोगों को लगातार चेतावनी जारी कर रही है। सरकार का कहना है कि यह पोंजी स्कीम है जो शुरुआती निवेशकों को बहुत ज्यादा रिटर्न देने का वादा करता है। हालांकि सरकार की चेतावनी का कोई फायदा नहीं दिख रहा है क्योंकि हर महीने 20,00,00 लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। इस जांच के महानिदेशक बीआर बालाकृष्ण ने कहा कि हम आंख बंद नहीं कर सकते। इसकी वैधता पर फैसला आने का इंतजार करना विनाशकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed