फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income tax calendar 2021, important deadlines you must know for your information

Income Tax Calendar 2021: टैक्स से संबंधित जरूरी तारीखें जिनके बारे में जानकारी है बहुत जरूरी

Mon, 04 Jan 2021 11:42 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Jan 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Income tax calendar 2021, important deadlines you must know for your information
टैक्स कैलेंडर - फोटो : pixabay

नए साल की शुरुआत होते ही आयकर विभाग ने वर्ष 2021 के लिए एक नया ई-कैलेंडर जारी किया है जिसमें सभी महत्वपूर्ण कर-संबंधी समय-सीमा की सूची दी गई है। ई-कैलेंडर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लिखा है कि एक नए युग में आपका स्वागत है जहां टैक्स सिस्टम निर्बाध, फेसलेस और पेपरलेस हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे में सभी टैक्सपेयर्स को टैक्स से जुड़ी कुछ तारीखों को याद रखना काफी जरूरी है, जिससे आप टैक्स से जुड़े काम को और भी आसान बना सकते हैं। नए कैलेंडर की मदद से आपको टैक्स रिटर्न फाइल करने और टैक्स प्लानिंग करने में सुविधा मिलेगी और किसी भी तरह की देरी से बच सकेंगे। इस कैलेंडर के माध्यम से निश्चित ही आप देरी से फाइलिंग में होने वाली दण्ड भुगतान से बच सकते हैं। 
विज्ञापन

       
जनवरी 2021

  • 10 जनवरीः ITR फाइल करने के लिए अंतिम तारीख है। इस तारीख तक आप असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए ITR फाइल कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 15 जनवरीः इनकम टैक्स एक्ट के तहत तमाम ऑडिट रिपोर्ट पेश की जा सकती है। इस दिन तक आप 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का क्वार्टर्ली स्टेटमेंट जमा कर सकते हैं। 
  • 30 जनवरीः पिछले महीने समाप्त हुई तिमाही के लिए एकत्रित टैक्स के संबंध में क्वार्टर्ली TCS सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता हैं।
  • 31 जनवरीः विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad Se Vishwas Scheme) के तहत डेक्लेरेशन करने की अंतिम तारीख है।

फरवरी 2021

  • 15 फरवरीः असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए ऑडिट वाले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की बढ़ाई अंतिम तारीख है।  

मार्च 2021

  • 15 मार्चः असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए एडवांस टैक्स की चौथी किस्त जमा की जा सकती है।
  • 31 मार्चः असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए देरी से या संशोधित रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इस दिन वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पहली तिमाही और दूसरी तिमाही के लिए जमा किए गए TDS/TCS का तिमाही विवरण जमा किया जा सकता है। 

मई 2021

  • 15 मईः 31 मार्च 2021 समाप्त तिमाही के लिए TCS स्टेटमेंट को जमा करने की डेडलाइन है।
  • 31 मईः 31 मार्च  2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS स्टेटमेंट जमा की जा सकती है।

जून 2021

  • 15 जून: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स का पहला इंस्टॉलमेंट जमा कर सकते हैं। इसी दिन असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए कर्मचारियों को TDS सर्टिफिकेट- फॉर्म 16 जमा किया जा सकता है।  

जुलाई 2021
  • 15 जुलाईः 30 जून, 2021को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट जमा करें।
  • 30 जुलाईः 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
  • 31 जुलाईः 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट जमा करें।
अगस्त 2021
  • 15 अगस्तः  30 जून, 2021 को समाप्त हुई तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट जमा करें।

सितंबर 2021

  • 15 सितंबरः असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त जमा करें।
  • 30 सितंबरः असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए ITR फाइल (कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट) जिनके अकाउंट बुक को ऑडिट करने की जरूरत है।

अक्तूबर 2021

  • 15 अक्तूबर : 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट
  • 30 अक्तूबर : 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट जमा करें
  • 31अक्तूबर : 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट जमा करें

नवंबर 2021

  • 15 नवंबरः 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट (सैलरी के अलावा) जमा करें। 30 नवंबर को असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आईटीआर जमा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed