फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Hybrid Funds a good investment option in bullish market

निवेश मंत्रा: हाइब्रिड फंड बाजार की तेजी में अच्छा निवेश विकल्प, खुदरा निवेशकों के लिए भी महत्वपूर्ण

Mon, 03 Jun 2024 05:55 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 05:55 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों का एग्जिट पोल आ चुका है। वर्तमान सरकार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सकती है। बाजार में स्थिर सरकार के कारण तेजी आ सकती है। हाइब्रिड फंड तेजी में एक बेहतर विकल्प है। इसमें निवेश और रिटर्न का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
 

विज्ञापन
Hybrid Funds a good investment option in bullish market
Investment - फोटो : Istock

विस्तार

अगर आप एक ऐसे निवेशक हैं जो नए निवेश की तलाश में हैं, तो लंबी अवधि में पैसा बनाते हुए अस्थिर दौर से बाहर निकलने के लिए हाइब्रिड फंड एक बेहतर तरीका हो सकता है। एक ही पोर्टफोलियो में विविध परिसंपत्ति वर्गों को मिलाकर, हाइब्रिड फंड सर्वश्रेष्ठ रिटर्न देते हैं। यह फंड खुदरा निवेशकों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये विविधीकरण की भी सुविधा देते हैं। हाइब्रिड की रणनीतियां विभिन्न प्रकार के निवेशकों को पूरा करने की क्षमता रखती है। हाइब्रिड क्षेत्र में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड अग्रणी रहा है। इस फंड ने सभी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन


न्यूनतम 65 फीसदी तक इक्विटी में निवेश 
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की अग्रेसिव हाइब्रिड फंड स्कीम कम से कम 65 फीसदी इक्विटी में और 20-35 फीसदी डेट में निवेश करती है। यह अधिक जोखिम लेने की क्षमता वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है। इसके इक्विटी एवं डेट फंड ने तीन साल में करीब 26 फीसदी चक्रवृद्धि दर से रिटर्न दिया है। पांच साल में 21 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया है।  

विज्ञापन
  • मल्टी एसेट फंड ने पिछले तीन वर्षों में 25 फीसदी और पांच साल की अवधि में 20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


बैलेंस्ड एडवांटेज फंड भी बेहतर 
इस श्रेणी में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड भी बेहतर विकल्प है। यह फंड शेयरों को कम कीमत पर खरीदने और अधिक कीमत पर बेचने में मदद करता है। यह श्रेणी मध्यम जोखिम क्षमता वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है। 

  • इस फंड ने तीन साल की अवधि में 14 फीसदी सीएजीआर और 5 साल में 13 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया है।  
  • कम जोखिम लेने वाले निवेशक इक्विटी सेविंग फंड चुन सकते हैं। इसमें ज्यादातर फंडों ने सालाना 10 फीसदी से कम रिटर्न दिया है।


कई सारे क्षेत्रों में निवेश के अवसर 
हाइब्रिड फंड मूलरूप से कई सारे क्षेत्र में निवेश करता है। आप कॉम्बो मील का चयन इसलिए करते हैं क्योंकि उसमें वेरायटी मिलती है। इसी तर्ज पर हाइब्रिड फंड इक्विटी, डेट, सोना, लिक्विड फंड जैसे तमाम निवेश के विकल्प उपलब्ध कराते हैं। इससे निवेशक को लाभ कई तरह से मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed