फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Hindenburg Row Credits Suisse big decision on Adani Group impact of research report

Hindenburg Row: क्रेडिस सुइस ने अदाणी समूह पर लिया ये बड़ा फैसला, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर

Wed, 01 Feb 2023 05:39 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, स्विट्जरलैंड
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, स्विट्जरलैंड Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 05:39 PM IST
सार

स्विस ऋणदाता की निजी बैंकिंग शाखा ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड द्वारा बेचे गए नोटों के लिए शून्य उधार मूल्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Hindenburg Row Credits Suisse big decision on Adani Group impact of research report
credit suisse - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्विट्जरलैंड स्थित निवेश बैंकिंग कंपनी क्रेडिट सुइस ने अपने निजी बैंकिंग ग्राहकों को मार्जिन लोन के लिए जमानत के रूप में अदाणी समूह के बॉन्ड स्वीकार करना बंद कर दिया है, जो इस बात का संकेत है कि शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अरबपति गौतम अदाणी के वित्त की जांच बढ़ रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्विस ऋणदाता की निजी बैंकिंग शाखा ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड द्वारा बेचे गए नोटों के लिए शून्य उधार मूल्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कई अन्य बैंकों ने अदाणी समूह को कर्ज देना जारी रखा हुआ है। कम से कम दो यूरोपीय निजी बैंकों ने अब तक अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि एक निवेश फर्म ने अदाणी पोर्ट्स को डॉलर बॉन्ड के एवज में 75% से 80% के बीच उधार देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कोई निजी बैंक किसी कंपनी के बॉन्ड्स की लैंडिंग वैल्यू शून्य कर देता है तो संबंधित कंपनी को ऋण जारी रखने के लिए नकद के साथ टॉपअप करना पड़ता है। कंपनी को दूसरे विकल्प के तहत दूसरे कॉलेटरल मुहैया कराने होते हैं। अगर वह ऐसा नहीं कर पाता है तो कंपनी की सिक्योरिटीज जब्त कर की जा सकती है।

बता दें कि अदाणी समूह पर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि समूह ने राजस्व और स्टॉक की कीमतों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। आरोपों के बाद से समूह के बॉन्ड रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के एफपीओ को वर्तमान शेयरधारकों और संस्थागत निवेशकों का समर्थन मिलने से समूह अपने नुकसान में कुछ हद तक भरपाई कर चुका है।


इस बीच, बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 84.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की संपत्ति में 0.19% की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि गौतम अदाणी की संपत्ति में 4.62% की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल उनकी संपत्ति 75.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अदाणी 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed