फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   hero motocorp shut down plants across India till 16 May

कोविड-19: हीरो मोटोकॉर्प ने 16 मई तक पूरे भारत में संयंत्रों को बंद किया

Mon, 10 May 2021 12:36 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 May 2021 12:36 AM IST
सार

  • कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ने के कारण संयंत्रों को बंद करने का फैसला किया है

विज्ञापन
hero motocorp shut down plants across India till 16 May
Hero Motocorp Plant - फोटो : social media

विस्तार

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने शविवार को कहा कि उसने कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए देश में अपने सभी संयंत्रों को एक और सप्ताह के लिए 16 मई तक बंद रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन


हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि इस बंदी में नीमराना स्थित ग्लोबल पार्ट्स सेंटर (जीपीसी) और जयपुर स्थित आरएंडडी संयंत्र - सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने पिछले महीने हरियाणा स्थित धारूहेड़ा और गुरुग्राम, आंध्र प्रदेश में चित्तूर, उत्तराखंड में हरिद्वार, राजस्थान में नीमराना, और गुजरात में हलोल सहित अपने सभी छह विनिर्माण इकाइयों में कामकाज अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा की थी। इन संयंत्रों की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 90 लाख इकाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि कंपनी लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और कारोबार की निरंतरता बनाए रखने के लिए योजना के साथ तैयार है और हालात सुधरने के साथ ही जल्द से जल्द परिचालन शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed