फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   HDFC Ltd standalone net profit up 32 pc at Rs 3780 cr in Q2FY22 Against Rs 2870 cr in the year ago period Latest News Update

फायदा: एचडीएफसी को दूसरी तिमाही में 32 फीसदी ज्यादा मुनाफा, 3,780 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Mon, 01 Nov 2021 07:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 Nov 2021 07:33 PM IST
सार

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी) ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 12,226.39 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
HDFC Ltd standalone net profit up 32 pc at Rs 3780 cr in Q2FY22 Against Rs 2870 cr in the year ago period Latest News Update
HDFC Bank

विस्तार

एचडीएफसी लिमिटेड ने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 32 फीसदी बढ़कर 3,780 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष (2020-21) की दूसरी तिमाही में 2,870 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
विज्ञापन


जुलाई-सितंबर तिमाही में 12226 करोड़ रुपये बढ़ी आय
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी) ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 12,226.39 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 11,732.70 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


होम लोन की मांग में मजबूती बरकरार
एचडीएफसी ने अपनी सूचना में कहा कि कंसोलिडेटेड आधार पर तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 5,670.47 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 5,035.41 करोड़ रुपये था। इसी तरह कंसोलिडेटेड आधार पर कुल आय 34,090.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,603.51 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी ने कहा कि होम लोन की मांग मजबूत बनी हुई है। किफायती निवास के क्षेत्र के साथ ही महंगी संपत्तियों के होम लोन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed