{"_id":"5e8de8188ebc3e6feb3e987f","slug":"hdfc-bank-deploys-mobile-atms-across-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा निकालने नहीं जाना होगा बाहर, एटीएम खुद आएगा आपके पास, एचडीएफसी की पहल ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पैसा निकालने नहीं जाना होगा बाहर, एटीएम खुद आएगा आपके पास, एचडीएफसी की पहल
Wed, 08 Apr 2020 08:34 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैसा निकालने के लिए एटीएम तक जाना भी इस दौरान काफी मुश्किल हो गया है। एचडीएफसी बैंक ने इस समस्या को हल करने के लिए एक पहल की है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को मोबाइल एटीएम मशीनें सड़क पर उतारी हैं। इनकी मदद से लोगों को एटीएम तक जाने के लिए बाहर नहीं निकलना पड़ेगा बल्कि एटीएम खुद चलकर उनके पास आएगा। मोबाइल एटीएम की सुविधा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच मिलेगी।
विज्ञापन
नोएडा-मुंबई में सेवा शुरू, बाकी देश की भी तैयारी
बैंक के मुताबिक नोएडा और मुंबई में बुधवार को यह सेवा सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई है। जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी इसे शुरू कर दिया जाएगा। मोबाइल एटीएम के रूट की पहचान करने के लिए अपने-अपने शहरों में स्थानीय निगम अधिकारियों से जानकारी हासिल की जा सकती है। उदाहरण के तौर पर मुंबई में बैंक बीएमसी के साथ मिलकर रूट तय करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
प्रत्येक स्थान के लिए तय समय
ये मोबाइल एटीएम प्रत्येक स्थान पर कुछ निश्चित समय के लिए रहेंगे। इस दौरान मोबाइल एटीएम सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच 3 से 5 जगह जाएगा। इस दौरान सामाजिक दूरी रखने और स्टाफ व ग्राहकों के सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड (लाइबिलिटी प्रॉडक्ट्स, थर्ड पार्टी प्रोडक्ट्स, नॉन रेजिडेंट्स बिजनेस) एस संपतकुमार ने कहा कि इस मुश्किल समय में हम चाहते हैं कि सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। हमारी मोबाइल एटीएम सुविधा ग्राहकों को पैसा निकालने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं।