{"_id":"5f6d32ed8ebc3ed3e272b33b","slug":"havells-enters-the-refrigerator-market-with-25-models-will-be-built-under-make-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मॉडल के साथ रेफ्रिजरेटर बाजार में उतरी हैवल्स, मेक इन इंडिया के तहत होगा निर्माण","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
25 मॉडल के साथ रेफ्रिजरेटर बाजार में उतरी हैवल्स, मेक इन इंडिया के तहत होगा निर्माण
Fri, 25 Sep 2020 05:29 AM IST
Rajeev Rai
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 25 Sep 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
Havells
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान निर्माता कंपनी हैवल्स ने अपनी इकाई लॉयड के जरिए रेफ्रिजरेटर बाजार में कदम रखा है। इसके साथ ही लॉयड एक पूर्ण टिकाऊ उपभोक्ता सामान ब्रांड बन जाएगा।
विज्ञापन
लॉयड के सीईओ शशि अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा, 'हमने 25 मॉडल के साथ रेफ्रिजरेटर बाजार में कदम रखा है। इनमें इन्वर्टर प्रौद्योगिकी आधारित डायरेक्ट कूल, फ्रॉस्ट-फ्री और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मॉडल शामिल हैं। ये 190 से 587 लीटर में उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 10,000 से 84,990 रुपये है। इनमें ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के 2020 रेटिंग नियमों का पालन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कंपनी मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप रेफ्रिजरेटर की पूरी श्रृंखला भारत में ही बनाएगी। दिवाली तक 25 और नए मॉडल पेश किए जा सकते हैं। लॉयड नवंबर में डिशवॉशर सेगमेंट में भी उतर सकती है।'
विज्ञापन