H-1B वीजा: इंफोसिस को लगा करंट, 10 हजार अमेरिकियों को देगा नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस अगले दो सालों में दस हजार अमेरिकियों को नौकरी देने जा रहा है। इसके लिए यहां कंपनी चार टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन हब बनाएगी। बता दें कि एच1बी वीजा के कड़े नियम होने के बाद इंफोसिस द्वारा ये कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी वहां चार टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन हब लगाएगी। कंपनी का कहना है कि यह वीजा मसले से उठे विवाद को कम करने की कोशिश है।
ये भी पढ़ें-H-1B वीजा मामले पर बोला US- भारतीयों कंपनियों की वजह से मिलती है हजारों अमेरिकियों को नौकरी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस पर H-1B वीजा नॉर्म्स का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। अमेरिका ने कहा था कि इन कंपनियों ने H-1B वीजा के लिए लॉटरी सिस्टम में अतिरिक्त टिकट रखकर नॉर्म्स को तोड़ा है।
ये भी पढ़ें-अमेरिका का आरोप, टीसीएस-कोग्निजेंट कर रहे एच1बी वीजा का दुरुपयोग