फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   gst will become easier for all people, petrol diesel to be soon in its ambit

सभी लोगों के लिए जीएसटी होगा सरल, पेट्रोल-डीजल भी जल्द आएंगे इसके दायरे मेंः अढिया

Fri, 06 Jul 2018 05:10 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
gst will become easier for all people, petrol diesel to be soon in its ambit

केंद्रीय वित्त सचिव हसमुख अढिया ने कहा है कि बीते एक साल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली ने अच्छी तरह से काम करना शुरू कर दिया है और अब इसका सरलीकरण होगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि जीएसटी को बेहतर बनाने की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए उद्योग संगठन, व्यापार संघ या कोई भी व्यक्ति सुझाव दे सकता है।

विज्ञापन


उद्योग संगठन फिक्की द्वारा शुक्रवार को यहां जीएसटी के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अढिया ने कहा कि अब सरकार का ध्यान जीएसटी को सरल बनाने पर है।
विज्ञापन


इस बारे में अधिकारी काम कर रहे हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय एवं राज्यों से मिल रही प्रतिक्रियाओं में से जिन पर अमल किया जा सकता है, उसे अलग किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 21 तारीख को जीएसटी परिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया को सरल बनाने पर कोई फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी दिक्कत पर जीएसटीएन जिम्मेदार नहीं   

gst will become easier for all people, petrol diesel to be soon in its ambit

इस मौके पर अढिया ने कहा कि किसी तकनीक के सही तरीके से काम नहीं करने के लिए किसी संगठन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। तकनीक में दिक्कतें आती रहती हैं, उसमें बदलाव होते हैं और सुधार भी होता है।

इसके लिए किसी संगठन के अधिकारियों को कैसे जिम्मेदार मान लें। उल्लेखनीय है कि जीएसटी के लिए पोर्टल बनाने और चलाने की जिम्मेदारी जीएसटी नेटवर्क को मिली है और इस पोर्टल पर शुरू में काफी दिक्कतें आई थीं। इसके बाद जब फरवरी 2018 में ई-वे बिल प्रणाली को लागू किया जा रहा था, तब भी दिक्कतें पेश आईं। इसके बाद ई-वे बिल प्रणाली को एक अप्रैल, 2018 से लागू किया जा सका। 

छोटे बदलाव में भी लगता है वक्त 
वित्त सचिव ने उद्योगपतियों से कहा कि वे जीएसटी में किसी भी बदलाव के लिए जो प्रतिवेदन देते हैं, उस पर सक्षम प्राधिकरण से अनुमति लेनी पड़ती है। उसके बाद भी बदलाव में वक्त लगता है। उन्होंने कहा कि यदि सिस्टम में एक कॉलम भी जोड़ना या घटाना हो, तो कई सप्ताह का समय लग जाता है।  

अंतिम दिनों में नहीं भरें रिटर्न 

gst will become easier for all people, petrol diesel to be soon in its ambit

अढिया ने कहा अधिकतर कारोबारी अंतिम दिनों में रिटर्न दाखिल करते हैं। यह सामान्य प्रवृत्ति है कि अंतिम समय में हड़बड़ी रहती है और हड़बड़ी में ही गड़बड़ होता है। इसी गड़बड़ी की वजह से रिफंड अटकता है और कारोबारी इसके लिए सरकार को दोष देते हैं। जीएसटी प्रणाली में शत प्रतिशत रिटर्न ऑटोमेटिक कर दिया गया है। लेकिन यह ऑटोमेटिक तरीके से तभी काम करेगा, जब रिटर्न में कोई गड़बड़ी नहीं हो।  

पेट्रोलियम उत्पाद चरणबद्ध रूप से जीएसटी में आएंगे 
पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने पर विचार जीएसटी परिषद करेगा और यह चरणबद्ध रूप से हो सकता है। मु्द्दे पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग के चेयरमैन एस. रमेश ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग हो रही है, लेकिन इस प्रक्रिया को किस तरह अंजाम दिया जाएगा, इसपर फैसला जीएसटी परिषद को लेना है।

वर्तमान में डीजल, पेट्रोल, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस तथा विमान ईंधन जीएसटी के दायरे से बाहर है और इन पर राज्य सरकारों को मूल्य वर्धित कर लगाने का अधिकार है। अढिया ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे सामने मांग आई है। हम देखेंगे। सबकुछ चरणबद्ध रूप में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed