फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   gst council begins in guhawati, public might get these big benefits

जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू, मिल सकती हैं आम पब्लिक को यह बड़ी राहत

Thu, 09 Nov 2017 03:11 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 09 Nov 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
gst council begins in guhawati, public might get these big benefits
- फोटो : self

आज से दो दिनों के लिए जीएसटी काउंसिल की एक अहम बैठक गुवाहाटी में शुरू हो गई है। इस बैठक को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कई सर्विस और वस्तुओं पर काउंसिल जीएसटी को घटा सकती है।

विज्ञापन


इनकी संख्या 160 के करीब है। 1जुलाई से लागू हुए गुड्स एंड सर्विस टैक्स में पहली बार ऐसा होना जा रहा है, जब इतनी बड़ी संख्या में वस्तुओं और सर्विस पर टैक्स को 10 फीसदी तक कम किया जाएगा। 
विज्ञापन


एसी रेस्टोरेंट में खाना हो सकता है सस्ता
सोमवार से जब आप किसी एसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएंगे, तो शायद आपको कम बिल देना पड़े। खाने के बिल पर आपको 18 फीसदी टैक्स की बजाए 12 फीसदी टैक्स देना होगा, जिससे बिल में सीधे-सीधे 6 फीसदी की बचत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- बदल सकते हैं जीएसटी रिटर्न भरने के नियम, इस हफ्ते काउंसिल लेगा फैसला

इनके भी घट सकते हैं दाम
जीएसटी काउंसिल एसी रेस्टोरेंट के अलावा जिन गुड्स पर लगने वाले टैक्स को कम कर सकते हैं, उनमें हाथ से बना फर्नीचर, शैम्पू और प्लास्टिक से बने अन्य सामान शामिल हैं। इन पर अभी 18 फीसदी टैक्स लगता है, जिसको घटा कर के 12 फीसदी किया जा सकता है।  

इससे लोगों को काफी फायदा होगा, क्योंकि इनको ज्यादातर लोग हमेशा प्रयोग करते हैं। पहले इन्हें लक्जरी आइटम में शामिल किया गया था। 

28 फीसदी स्लैब में शामिल हैं 227 गुड्स

gst council begins in guhawati, public might get these big benefits

सबसे ऊंचे स्लैब में शामिल 227 में से 80 फीसदी वस्तुओं पर कर की दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किए जाने की संभावना है। जीएसटी की फिटमेंट कमेटी ने कई वस्तुओं पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने की भी सिफारिश की है।

बरकरार रहेगी 5 फीसदी वाली जीएसटी दर 
जीएसटी के 12 और 18 फीसदी के स्लैब को खत्म कर बीच का एक स्लैब बनाया जाएगा, ताकि लोगों को और राहत मिले। इस कदम से जीएसटी दरों में सरलता भी आएगी। 5 फीसदी के जीएसटी दर को बरकरार रखा जाएगा। केवल 12 और 18 प्रतिशत की दर वाले स्लैब को खत्म कर नया स्लैब बनेगा। इसका फैसला जीएसटी काउंसिल की बैठक में होगा, लेकिन इस फैसले में अभी वक्त लग सकता है।

हालांकि सरकार ने इस पर राज्यों से अनौपचारिक चर्चा शुरू कर दी है। इसके अलावा जीएसटी के 28 प्रतिशत वाले स्लैब में शामिल वस्तुओं की लिस्ट बेहद कम की जाएगी। इसमें केवल लग्जरी वस्तुओं के सात-आठ आइटम ही शामिल रह पाएंगे। 

जीएसटी स्लैब का अगर संशोधन मंजूर हो गया तो जीएसटी की दर तीन रह जाएगी। अभी चार स्लैब रखने के कदम का बचाव करते हुए सरकार के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि महंगाई को काबू में रखने की कवायद में जीएसटी दर के स्लैबों की संख्या 5,12,18 और 28 के रूप में रखी गई थी, लेकिन स्थिति नियंत्रण में आने और टैक्स उगाही सामान्य होते ही जीएसटी दरों में बदलाव कर स्लैब को कम कर दिया जाएगा। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed