{"_id":"663593e3ba57b333c2012e63","slug":"govt-imposed-40-export-duty-on-onion-import-duty-exemption-on-gram-extended-till-march-31-next-year-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Finance Ministry: सरकार ने प्याज पर लगाया 40% निर्यात शुल्क, चने पर आयात शुल्क छूट अगले साल 31 मार्च तक बढ़ी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Finance Ministry: सरकार ने प्याज पर लगाया 40% निर्यात शुल्क, चने पर आयात शुल्क छूट अगले साल 31 मार्च तक बढ़ी
Sat, 04 May 2024 07:18 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 04 May 2024 07:18 AM IST
सार
Finance Ministry: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया। इसके अलावा अगले साल 31 मार्च तक देसी चने के आयात पर शुल्क से छूट दी है।
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया। इसके अलावा अगले साल 31 मार्च तक देसी चने के आयात पर शुल्क से छूट दी है। सरकार ने इस साल 31 अक्तूबर या उससे पहले जारी किए गए बिलों के आधार पर पीले मटर के आयात पर शुल्क छूट बढ़ा दी है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने बताया यह आदेश 4 मई से प्रभावी होंगे। फिलहाल प्याज के निर्यात पर रोक है। हालांकि, मित्र देशों के लिए निर्यात की अनुमति मिली हुई है। इसके तहत संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश को एक निश्चित मात्रा में प्याज का निर्यात किया जा सकता है। पिछले साल अगस्त में सरकार ने प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया था, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रहा था।
विज्ञापन