{"_id":"5a0a84be4f1c1b6f548bcf6e","slug":"government-started-bahratnet-phase2-villages-too-get-hi-speed-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतनेट परियोजना का दूसरा चरण शुरू, गांवों में भी मिलेगी तेज इंटरनेट की सुविधा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारतनेट परियोजना का दूसरा चरण शुरू, गांवों में भी मिलेगी तेज इंटरनेट की सुविधा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सभी ग्राम पंचायतों को भी हाई स्पीड इंटरनेट ब्रॉडबैंड की सुविधा मिल सके, इसके लिए सोमवार को भारतनेट परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। इसके दूसरे चरण के अंतर्गत वर्ष 2019 तक देश की सभी पंचायतों को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया समेत दूरसंचार क्षेत्र की अन्य कंपनियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कानून और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ मिलकर भारतनेट के महात्वाकांक्षी दूसरे चरण की घोषणा की।
विज्ञापन
पढ़ें- अब बेकार नहीं जाएगा बचा हुआ डाटा, ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए Airtel लाई नई सुविधा
विज्ञापन
इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि सरकार ने भारतनेट परियोजना के लिए बैंडविथ की कीमत 75 फीसदी घटा दी है जिससे दूरसंचार ऑपरेटरों को सस्ती दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
Jio ने दिया 13 करोड़ का चेक
भारतनेट में शामिल होने के लिए रिलायंस जियो ने 30,000 ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिए सबसे अधिक 13 करोड़ रुपये के अग्रिम का चेक दिया। रिलायंस जियो के निदेशक महेंद्र नहाटा ने चेक सौंपने के बाद बताया कि कंपनी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए सरकार से बैंडविद्थ खरीदने की प्रतिबद्धता के साथ यह चेक दिया क्योंकि कंपनी अपनी परियोजना का विस्तार करना चाहती है।
सरकार बिछाएगी ऑप्टिकल फाइबर
भारतनेट के दूसरे चरण में सरकार डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाएगी। इस परियोजना में शामिल होने के लिए भारती एयरटेल ने 30,500 ग्राम पंचायतों को कवर करने हेतु बैडविद्थ के लिए पांच करोड़ रुपये दिए, वहीं वोडाफोन ने 11 लाख रुपये और आइडिया सेल्युलर ने पांच लाख रुपये दिए।