फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government sovereign gold bonds will be able to buy from April 20

20 अप्रैल से खरीद सकेंगे सरकारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: RBI

Wed, 15 Apr 2020 04:57 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Apr 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
Government sovereign gold bonds will be able to buy from April 20
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सोने के भाव में तेजी से आ रहे बदलाव के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) निवेशकों के लिए बढ़िया विकल्प होगा। रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बताया कि सरकार 20 अप्रैल से छह किस्तों में एसजीबी जारी करेगी। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पैसे लगाए जा सकेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार, एसजीबी को 1 ग्राम की यूनिट में खरीदा जा सकेगा। इसकी परिपक्वता अवधि 8 साल होगी और 2.5 फीसदी का सालाना निश्चित रिटर्न दिया जाएगा। निवेशक को 5 साल बाद कभी भी योजना से निकासी का विकल्प भी दिया जाएगा। परिपक्वता के बाद बॉन्ड से मिले लाभ पर टैक्स छूट भी दी जाएगी। रिजर्व बैंक ने बताया कि व्यक्तिगत और एचयूएफ निवेशक 1 ग्राम से 4 किलोग्राम तक एसजीबी खरीद सकते हैं, जबकि कंपनियों और ट्रस्ट को 20 किलोग्राम तक खरीदने की छूट होगी।
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति अपने बॉन्ड को अनिवासी, एचयूएफ, ट्रस्ट, विश्वविद्यालय या धर्मार्थ संस्थाओं को नहीं बेचा जा सकेगा। बॉन्ड की कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (ईबीजेए) की ओर से लगातार तीन दिनों तक जारी 99.9 फीसदी शुद्धता वाले भाव के आधार पर तय होगी। ऑनलाइन खरीद करने वालों को 50 रुपये प्रति यूनिट सस्ता दिया जाएगा। इसके अलावा बैंकों, डाकघर और स्टॉक एक्सचेंज से भी खरीदा जा सकता है। इसके एवज में आप जरूरत पर कर्ज भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक खरीद सकेंगे बॉन्ड

आरबीआई ने बताया है कि एसजीबी 2020-21 की पहली किस्त 20 अप्रैल को खुलेगी और 24 अप्रैल को बंद हो जाएगी। इस दौरान खरीदने वाले निवेशकों को 28 अप्रैल को बॉन्ड जारी किए जाएंगे। दूसरी किस्त, 11-15 मई और बॉन्ड 19 मई को जारी होंगे। तीसरी किस्त 8 से 12 जून चलेगी और 16 जून को बॉन्ड मिलेंगे।

चौथी किस्त में 6-10 जुलाई तक खरीद होगी और 14 जुलाई को बॉन्ड जारी होंगे। पांचवीं किस्त, 3 से 7 अगस्त तक रहेगी जिसमें 11 अगस्त को बॉन्ड मिलेंगे और 31 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाली छठी किस्त के बॉन्ड 8 सितंबर को जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed