फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government promises to reduce corporate tax rate said FICCI

सरकार ने कॉरपोरेट कर की दर कम करने का किया वादा : फिक्की 

Wed, 06 Mar 2019 05:12 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 06 Mar 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
Government promises to reduce corporate tax rate said FICCI

केंद्र सरकार ने जीएसटी संग्रह में सुधार के बाद छोडी-बड़ी सभी कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की दर को कम करके 25 फीसदी करने का वादा किया है। फिक्की के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री के साथ कराधान, रोजगार सृजन और औद्योगिक उत्पादन सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। 

विज्ञापन


सोमानी ने कहा कि वित्त मंत्री ने भरोसा दिया है कि समय के साथ जीएसटी संग्रह बढ़ने पर आने वाले कुछ वर्षों में वह कॉरपोरेट क्षेत्र के लिए कर की दर को तर्कसंगत बनाएंगे। सरकार ने 2015-16 के बजट में घोषणा की थी कि अगले चार साल में कॉरपोरेट कर की दर को धीरे-धीरे घटाकर 30 फीसदी से 25 फीसदी किया जाएगा। 2017 के बजट में सरकार ने उन कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की दर को घटाकर 25 फीसदी कर दिया था, जिनका कारोबार वित्त वर्ष 2015-16 में 50 करोड़ रुपये से कम था। 
विज्ञापन


इस कदम से छोटी एवं मझोली इकाइयों को फायदा मिला। सरकार ने इसके बाद 2018-19 के बजट में 250 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की दर को घटाकर 25 फीसदी कर दिया। इसके बाद आयकर रिटर्न फाइल करने वाली करीब 7 लाख कंपनियों में से केवल 7,000 कंपनियां ही 30 फीसदी कर के दायरे में रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस नहीं ली जानी चाहिए तरजीही छूट

अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों को सामान्य तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) के तहत मिली शुल्क छूट वापस लिए जाने के बारे में पूछने पर सोमानी ने कहा कि इससे भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धा कम होगी। उन्होंने कहा कि भारत को मिली तरजीही छूट को वापस नहीं लिया जाना चाहिए। मुझे भरोसा है कि सरकार उचित कदम उठाएगी। इसके लिए दोनों सरकारों को बातचीत करनी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और तुर्की को तरजीही व्यापार व्यवस्था के तहत दी गई छूट समाप्त करने की मंशा जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत और तुर्की अपने बाजारों तक बराबर एवं उचित पहुंच प्रदान करने को लेकर अमेरिका को आश्वस्त करने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed