{"_id":"5f0f9ae58ebc3e63666cce0f","slug":"government-can-increase-the-price-of-sugar-by-two-rupees-to-pay-the-dues-of-sugarcane-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों का बकाया चुकाने को चीनी के दाम दो रुपये बढ़ा सकती है सरकार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
गन्ना किसानों का बकाया चुकाने को चीनी के दाम दो रुपये बढ़ा सकती है सरकार
Thu, 16 Jul 2020 05:40 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : अमर उजाला
गन्ना किसानों का बकाया चुकाने के लिए सरकार जल्द ही चीनी का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दो रुपये बढ़ाकर 33 रुपये प्रति किलोग्राम कर सकती है। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने एमएसपी बढ़ाने की सिफारिश की। 2019-20 तक गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया 20,000 करोड़ रुपये है।
सूत्रों के मुताबिक, जीओएम ने खाद्य मंत्रालय को एमएसपी बढ़ाने के नीति आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजने का निर्देश दिया है। बैठक में बकाया चुकाने के लिए एमएसपी बढ़ाने के साथ कई अन्य विकल्पों पर भी विचार हुआ। बैठक में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, खाद्य मंत्री रामविलास पासवान, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मौजूद थे।