फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   government can increase agricultural loan target to 12 lakh crore rupees

बजट 2019 : कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये करने की तैयारी

Sun, 20 Jan 2019 02:38 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
government can increase agricultural loan target to 12 lakh crore rupees
किसान

सरकार आगामी एक फरवरी को पेश होने वाले वर्ष 2019-20 के बजट में कृषि ऋण के लक्ष्य को लगभग 10 प्रतिशत बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के लिए, सरकार ने 11 लाख करोड़ रुपये का कृषि ऋण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सूत्रों ने बताया, "सरकार हर साल कृषि क्षेत्र के लिए ऋण लक्ष्य बढ़ा रही है। इस बार भी, वर्ष 2019-20 के लिए लक्ष्य को लगभग 10 प्रतिशत यानी करीब एक लाख करोड़ रुपये बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये किये जाने की संभावना है।" उन्होंने कहा कि हाल के बरसों में प्रत्येक वित्त वर्ष में कृषि ऋण का प्रवाह लक्ष्य से अधिक रहा है। उदाहरण के लिए, वर्ष 2017-18 में किसानों को 11.68 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था, जो उस वर्ष के लिए निर्धारित 10 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य से काफी अधिक था।
विज्ञापन


इसी तरह, वित्त वर्ष 2016-17 में 10.66 लाख करोड़ रुपये के फसली ऋणों का वितरण किया गया, जो 9 लाख करोड़ रुपये के ऋण वितरण करने लक्ष्य से कहीं अधिक था।

उच्च कृषि उत्पादन प्राप्त करने में कर्ज एक महत्वपूर्ण लागत तत्व है। सूत्रों ने कहा कि संस्थागत ऋण मिलने पर किसानों को गैर संस्थागत स्रोतों से कर्ज नहीं लेना पड़ता। इससे उन्हें मनमाने ब्याज से भी छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर कृषि ऋण पर नौ प्रतिशत का ब्याज लगता है। हालांकि, सरकार कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और सस्ता अल्पकालिक कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए ब्याज सहायता प्रदान कर रही है।


सरकार किसानों को सात प्रतिशत प्रति वर्ष की प्रभावी दर पर तीन लाख रुपये तक का अल्पकालिक कृषि ऋण सुनिश्चित कराने के लिए दो प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी देती है।

किसानों द्वारा समय पर कर्ज भुगतान की स्थिति में तीन प्रतिशत का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता है। इस तरह प्रभावी ब्याज दर चार प्रतिशत रह जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed